विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में गेस्ट हाउस संचालक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

By Sonu SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 27 Oct 2026 07:08 PM (IST)

वाराणसी में गेस्ट हाउस संचालक अनुराग सिंह ने चार लोगों पर जमीन कब्जाने, बाउंड्री तोड़ने और 20 लाख रुपये की ...और पढ़ें

वाराणसी: गेस्ट हाउस संचालक से 20 लाख की रंगदारी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज।

वाराणसी: गेस्ट हाउस संचालक से 20 लाख की रंगदारी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज।

HighLights

  1. गेस्ट हाउस संचालक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

  2. जमीन कब्जाने, बाउंड्री तोड़ने और जान से मारने की धमकी।

  3. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के लमही निवासी गेस्ट हाउस संचालक अनुराग सिंह उर्फ शनि सिंह ने चार लोगों पर जमीन कब्जाने, बाउंड्री तोड़ने, पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी देने और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

पीड़ित ने मामले में कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 173(4) के तहत प्रार्थना पत्र दिया है। अनुराग सिंह के अनुसार, उनका मोहांव में पेट्रोल पंप है और लमही स्थित आवास पर गेस्ट हाउस संचालित होता है।

आरोप है कि कारोबार को लेकर अजय सिंह उर्फ किट्टू, रमाशंकर सिंह, कुंवर अभिषेक सिंह और शशिप्रभा सिंह उन्हें परेशान करते हैं और उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 15 जुलाई 2026 की शाम करीब सात बजे आरोपित कुछ अज्ञात लोगों के साथ गेस्ट हाउस में घुस आए।

बताया क इस दौरान अजय सिंह उर्फ किट्टू ने कथित तौर पर उनकी कनपटी पर लाइसेंसी पिस्टल सटाकर गाली-गलौज की और जमीन खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर लालपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।