पर्यावरण संरक्षण ; प्लास्टिक हटाओ, झोला उठाओ, खुद के साथ दूसरों को भी बताओ
प्लास्टिक हटाओ-झोला उठाओ अभियान के अंतर्गत भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को मुख्य चौक पर लोगों को झोला के लिए जागरूक किया।
आजमगढ़, जेएनएन। 'प्लास्टिक हटाओ-झोला उठाओ' अभियान के अंतर्गत भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को मुख्य चौक पर लोगों को झोला के लिए जागरूक किया। मात्र पांच रुपये में बड़े आकार का झोला भी उपलब्ध कराया।
कार्यकर्ताओ ने प्लास्टिक थैली से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। झोला लेकर बाजार जाने की आदत डालने के लिए संगठन ने तय किया कि हम सस्ते दर पर लोगों को झोला देंगे ,जिससे लोग आकर्षित होकर लेंगे और उसका उपयोग करेंगे। कुछ दिन में सबकी आदत में झोला शुमार हो जाएगा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में चलेगा। पहले दिन मुख्य चौक से बड़ादेव तक 500 झोले की बिक्री सुबह 10 से एक बजे तक की गई। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले में कुल एक लाख झोला उपलब्ध कराने का निर्णय सहयोगियों ने लिया है।