Move to Jagran APP

चंदौली के मिनी महानगर में अचानक पुलिस और बदमाश आमने सामने, रिवाल्वर बरामद

बुधवार सुबह पुलिस-बदमाश सामने आ गए, भीड़ भरी बाजार में गुत्थम-गुत्था होने से अफरातफरी मच गई, गनर की सतर्कता से सीओ व उनका चालक मिलकर एक की रिवाल्वर छीन पाए।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 02:31 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 02:31 PM (IST)
चंदौली के मिनी महानगर में अचानक पुलिस और बदमाश आमने सामने, रिवाल्वर बरामद
चंदौली के मिनी महानगर में अचानक पुलिस और बदमाश आमने सामने, रिवाल्वर बरामद

चंदौली, जेएनएन। मिनी महानगर में बुधवार सुबह पुलिस बदमाश सामने आ गए। भीड़ भरी बाजार में गुत्थम-गुत्था होने से अफरातफरी मच गई। गनर की सतर्कता से सीओ व उनका चालक मिलकर एक की रिवाल्वर छीन पाए। लोगों ने भी पुलिस की मदद की तो दोनों आरोपित कमजोर पड़ते ही धर लिए गए। छानबीन में दोनों के धानापुर गोलीकांड के आरोपित होने की जानकारी हुई। एसपी संतोष कुमार सिंह ने सीओ को प्रशस्ति पत्र तथा चालक एवं गनर को पांच-पांच हजार रुपये का रिवार्ड देने की घोषणा की है। 

prime article banner

सकलडीहा सीओ त्रिपुरारी पांडेय बुधवार को साढ़े बजे दफ्तर जा रहे थे। पीडीडीयू नगर के मुख्य बाजार में सड़क किनारे स्थित मां काली जी का मत्था टेकने को गाड़ी रोकी तो दो लोग उन्हें देखकर भागने लगे। सीओ दोनों को पकड़ने दौड़े तो चालक देवबहादुर सिंह ने भी सतर्कता दिखाते एक को पीछे से दबोच लिया। धर-पकड़ में गनर चंदन सिंह एवं वीर बहादुर सिंह को उनके पास असलहा होने का आभास हुआ तो उससे छीनने की कोशिश में गुत्थम-गुत्था शुरू हो गई।

पब्लिक भी समझ गई कि दोनों अपराधी होंगे, ऐसे में जनता भी मदद करने को आगे आ गई। हालांकि, उसी दौरान उनकी पहचान धानापुर गोलीकांड के आरोपित विशाल सिंह एवं राजकुमार उर्फ मुट्टन के रूप में हुई। पांच आरोपितों में एक को पुलिस पहले ही दिन गिरफ्तार कर ली थी। फरार चल रहे चार आरोपितों में दो इलाहाबाद जाने के फिराक में थे। दोनों के पास से इलाहाबाद जाने का टिकट भी बरामद हुआ है। सीओ ने बताया कि बरामद रिवाल्वर लाइसेंसी है। गोलीकांड में इसका प्रयोग हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि विशाल आदतन बदमाश है। पुलिस उसके ऊपर गैंगस्टर में कार्रवाई कर चुकी है। धानापुर में गोलीबारी से एक युवक की मौत एवं तीन के गंभीर होने से पुलिस की मुश्किलें बढ़ गईं थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.