Move to Jagran APP

सारनाथ चिड़‍ियाघर में ईमू पक्षी ने दिए सात अंडे, नीले रंग का अंडा बना आकर्षण का केंद्र

सारनाथ चिड़‍ियाघर में ऑस्ट्रेलियाई पक्षी ईमू ने रविवार को सात अंडे दिए हैं। शुतुरमुर्ग के बाद विश्व का दूसरे नम्बर का सबसे बड़ा पक्षी ईमू माना जाताहै। नए साल से पूर्व सात नीले रंग के अंडों को देखने के लिए भी लोग आने लगे हैंं।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 06:11 PM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 06:11 PM (IST)
सारनाथ चिड़‍ियाघर में ईमू पक्षी ने दिए सात अंडे, नीले रंग का अंडा बना आकर्षण का केंद्र
सारनाथ चिड़‍ियाघर में ऑस्ट्रेलियाई पक्षी ईमू ने रविवार को सात अंडे दिए हैं।

वाराणसी, जेएनएन। सारनाथ चिड़‍ियाघर में ऑस्ट्रेलियाई पक्षी ईमू ने रविवार को सात अंडे दिए हैं। शुतुरमुर्ग के बाद विश्व का दूसरे नम्बर का सबसे बड़ा पक्षी ईमू माना जाताहै। नए साल से पूर्व सात नीले रंग के अंडों को देखने के लिए भी लोग आने लगे हैंं। 

loksabha election banner

सारनाथ मिनी जू में रविवार को ऑस्ट्रेलियाई पक्षी ईमू ने सात अंडे दिए तो लगा कि पर्यटन का सीजन लौट आया है। खास बात यह है कि बड़े आकार का यह नीले रंग का अंडा काफी विशेष है। इन अंडों और ईमू की चहलकदमी को देखने के लिए यहां आने वालो पर्यटकोंं की भीड़ लगी रहती है। ईमू ऑस्ट्रेलिया के शुतुरमुर्ग के बाद विश्व का सबसे बड़ा पक्षी होता है । 

आठ इंच लम्बा और 800 ग्राम भारी है अंडा

ऑस्ट्रेलियाई ईमू के सभी अंडों की लंबाई आठ ईंच के आस पास है। इनका वजन लगभग 800 ग्राम है। ईमू मादा दिसम्बर से मार्च महीनों तक अंडे देती है। इस समय मिनी जू में चार ईमू पक्षी हैंं। समूह में रहने वाले इन पक्षियों में नर ईमू ही अंडों की सेवा करता है। मिनी जू प्रभारी अमित दूबे ने बताया कि जब से ईमू ने अंडे दिए है तब से अंडों पर बराबर नजर रखी जा रही है। जहां पर अंडे है वहा पर चारो तरफ से बांस का शेड लगा दिया जाएगा ताकि ईमू अंडे पर बैठ सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.