ड्रमंडगंज घाटी में पहाड़ के ऊपर बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे वाहन, आठ किमी तक रहा जाम
ड्रमंडगंज चौकी क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी पहाड़ ऊपर लहुरियाद में रात में बारिश के कारण तीन गाडियां मार्ग पर फंस गई।
मीरजापुर, जेएनएन। ड्रमंडगंज चौकी क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी पहाड़ ऊपर लहुरियाद में रात में बारिश के कारण तीन गाडियां मार्ग पर फंस गई। इतना ही नहीं फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान काट रहे पहाड़ का मलबा भी मार्ग पर आ गया। जिससे मध्यप्रदेश तथा उत्तर प्रदेश की ओर आने वाली गाडिय़ां राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रात्रि में जाम को खुलवाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने रात्रि भर प्रयास किया लेकिन जाम नहीं खुल सका, सुबह करीब नौ बजे पुलिस के अथक प्रयास के बाद जाम को खुलवाया जिससे आवागमन शुरू हो गया। जाम खुलते ही जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
मध्यप्रदेश की ओर रींवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, मीरजापुर, वाराणसी, इलाहाबाद, ड्रमंडगंज, हलिया की गाडिय़ां मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले जाम के झाम में फंस गए। जिससे रात्रि भर जाम में ही बितना पड़ा। जाम इतना लंबा था कि लहुरियाद से लेकर भैसोड़ बलाय पहाड़ तथा ड्रमंडगंज तक जाम लगा रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग सात पर आठ किलोमीटर तक जाम में यात्री वाहन, मालवाहन, निजी वाहन फंस गए। जाम में फंसे लोग रात भर ठंड व ठिठुरन के बीच बिताई। दूसरे दिन सुबह पहुंचे चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे जाम को खुलावाकर आवागमन को शुरू कराया गया। तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।