दुर्गा पूजा देखने गई महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस कर रही जांच
जौनपुर के एक गाव निवासी एक महिला अपने परिजनों के साथ रविवार को दुर्गा पूजा पंडाल देखने गई थी जहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
जौनपुर (जेएनएन) : नेवढि़या थाना क्षेत्र स्थित एक गाव निवासी एक महिला अपने परिजनों के साथ रविवार की रात गाव में ही लगे दुर्गा पूजा को देखने गई थी। पीड़ित महिला के अनुसार देर रात लगभग 11 बजे शौच के लिए पंडाल के पीछे जा रही थी कि एक युवक उसे पकड़कर धान के खेत में ले जाकर मारपीट कर दुराचार का प्रयास करने लगा। कुछ देर बीतने के बाद भी जब महिला वापस नहीं आई तो परिजन उसे खोजने पंडाल के पीछे जाने लगे। आरोपित युवक परिजनों को आता देख पीड़ित महिला के गहनों को छीन कर वहा से फरार हो गया। वहीं भागते वक्त आरोपित युवक का मोबाइल व चप्पल वहीं छूट गया। पीड़ित महिला के परिजन उसे किसी तरह से घर ले गए और दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों को इस बात की सूचना पुलिस को देने के लिए कहा। मगर कमेटी के सदस्यों ने पुलिस को सूचना न देकर मामले क लीपापोती करने में जुटे रहे। सोमवार की सुबह पीड़ित महिला ने परिजनों संग नेवढि़या थाने पहुंचकर मारपीट कर दुराचार के प्रयास व गहने लूटने का आरोप लगाते हुए एक अज्ञात के खिलाफ थाने पर लिखित तहरीर दी। वहीं पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढि़या विनोद यादव ने बताया कि घटनास्थल पर मिले मोबाइल व चप्पल के आधार पर युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ही दलपतपुर गाव निवासी अरुण सिंह के रूप में कई गई है और उन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।
उधर वाराणसी के सेवापुरी जंसा थाना के एक गाव निवासी विधवा ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया है।
बताया जाता है कि विधवा 8 अक्टूबर को सायकाल शौच के लिए जा रही थी तो गाव के एक युवक ने सिवान में जबरन उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने एवं शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। इस मामले में विधवा की तहरीर पर दुष्कर्म के प्रयास के साथ जान से मारने की धमकी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।