विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में मतगणना में लगी भूख तो कहा - 'दुनहूं प्रत्याशी के बोलले रहली कि‍ पूरी सब्जी बनवा दा, लेकिन नाही बनवईलन'

By Dhyan chandra SharmaEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 27 Oct 2026 02:54 PM (IST)

वाराणसी की पहाड़िया मंडी में एमएलसी मतगणना के दौरान सपा कार्यकर्ता खाने की कमी पर चर्चा करते दिखे। एक कार्यकर्ता ...और पढ़ें

वाराणसी एमएलसी मतगणना में सपा कार्यकर्ताओं की भूख और जीत का जुनून।

वाराणसी एमएलसी मतगणना में सपा कार्यकर्ताओं की भूख और जीत का जुनून।

HighLights

  1. पहाड़िया मंडी में एमएलसी मतगणना जारी रही।

  2. सपा कार्यकर्ताओं ने खाने की व्यवस्था पर चर्चा की।

  3. जीत को भोजन से अधिक महत्वपूर्ण बताया गया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पहाड़िया मंडी में चल रही शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी प्रत्याशियों की मतो की गणना जहां एक ओर अनवरत सुबह 8:00 बजे से जारी तो वही पहाड़िया मंडी के मुख्य द्वार के सामने एक बाउंड्री के अंदर लगे टेंट के नीचे बैठे सपा समर्थक लगातार कुछ ना कुछ विषयों पर चर्चा करते नजर आए।

घड़ी की सुई जैसे ही दोपहर 1:30 बजने का इशारा करती नजर आई तभी एक 45 से 50 वर्ष के सपा कार्यकर्ता लोगों के समूह के बीच उठे और अपने एक परिचित कोई इशारा करते हुए थोड़ा कड़े लहजे में कहा कि‍ - दुनहूं प्रत्याशी के बोलले रहली की पूरी सब्जी बनवा दा लेकिन नाही बनवईलन, अब बताओ दोपहर हो गया और अभी तक कुछ खाने का पता नहीं।

बताया क‍ि बलिया सहित दूर दराज से लोग मतगणना में आए हैं। तभी बगल में बैठे दूसरे सपा कार्यकर्ता ने कहा आज के दिन खाना मिले या ना मिले हम लोगों को तो केवल और केवल अपने प्रत्याशियों को जीत का हार पहनाना है, परिणाम तो एक औपचारिकता है, रिजल्ट वही है जो हम लोगों के मन में है। इतना सुनते ही वहां मौजूद सभी कार्यकर्ता ठहाका लगाकर हंसने लगे।