Move to Jagran APP

बनारस में दुर्गा पूजा पर मंडप से उड़ेगा चंद्रयान-2, पंडाल के अंदर और बाहर अंतरिक्ष की सजेगी आकृति Varanasi news

शक्ति की अधिष्ठात्री देवी जगदंबा की पूजा-आराधना के उत्सव में ज्ञान-विज्ञान का समावेश नया नहीं है लेकिन इस बार पंडाल अंतरिक्ष की सैर कराएंगे।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 03:51 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 03:51 PM (IST)
बनारस में दुर्गा पूजा पर मंडप से उड़ेगा चंद्रयान-2, पंडाल के अंदर और बाहर अंतरिक्ष की सजेगी आकृति Varanasi news
बनारस में दुर्गा पूजा पर मंडप से उड़ेगा चंद्रयान-2, पंडाल के अंदर और बाहर अंतरिक्ष की सजेगी आकृति Varanasi news

वाराणसी, जेएनएन। शक्ति की अधिष्ठात्री देवी जगदंबा की पूजा-आराधना के उत्सव में ज्ञान-विज्ञान का समावेश नया नहीं है लेकिन इस बार पंडाल अंतरिक्ष की सैर कराएंगे। इसमें देवी विराजेंगी तो चंद्रमा की झलक मिलेगी और चंद्रयान-2 भी नजर आएगा। न्यू डिलाइट क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से अर्दली बाजार में पूजा पंडाल को कुछ इसी तर्ज पर आकार दिया जा रहा है। लगभग 80 फीट ऊंचे पूजा मंडप को चंद्रयान - 2 की तरह सजाने और अंदर बाहर से अंतरिक्ष दिखाने की तैयारी है। इसके लिए कोलकाता से आए दो दर्जन कारीगर दिलीप दा के नेतृत्व में डेढ़ माह से दिन रात एक किए हुए हैैं। 

loksabha election banner

43वां साल 

वर्ष 1978 से क्लब पूजनोत्सव का आयोजन कर रहा है। पंडाल हर वर्ष नए -नए रूप में सजाया जाता है। इससे पहले मां वैष्णो धाम, अक्षरधाम समेत विभिन्न  आकृतियां सजाई जा चुकी हैैं। 

तीन दिनी उत्सव

क्लब अध्यक्ष मनोज कुमार अच्चू के अनुसार 43वें साल में भी पूर्व की भांति पूजनोत्सव तीन दिनी होगा। दशमी पर भंडारा से समापन किया जाएगा। पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एक दर्जन सीसीटीवी लगाए जाएंगे और वालेंटियर तैनात किए जाएंगे। संजय श्रीवास्तव मोले, अशोक सिंह, संजय विश्वकर्मा, दिलीप सोनकर, राजकुमार आहूजा, अभिषेक मौर्या व पदाधिकारी इसके लिए दिन रात जुटे हैैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.