वाराणसी में गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली, भक्तों ने नाचते गाते मां को विदा किया
काशी में नवरात्र के बाद गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली। भक्तों की भीड़ जयकारे लगाते ...और पढ़ें

वाराणसी में गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा शुरू।
HighLights
गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली।
भक्तों ने जयकारे लगाते हुए मां को विदा किया।
पतली गलियों से होते हुए देर रात तक यात्रा जारी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। नवरात्र के आयोजन के बाद ही काशी में गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की मां की प्रतिमा के विसर्जन की मान्यता है। इसी मान्यता की वजह से मूर्ति 6:30 पर नीचे लोगों के सहयोग से उतरी तो जयकारे के साथ पतली गलियों से होते आगे शाम को बढ़ी।
बताया गया कि मूर्ति को विसर्जन के लिए पहुंचने में देर रात भी हो सकती है। वहीं रास्ते भर नाचते गाते लोगों की भीड़ मां की प्रतिमा के आगे चलती रही और सुस्त गति से काफिला विसर्जन के लिए आगे बढ़ा तो भक्तों का हुजूम भी आयोजन से जुड़ता चला गया।

गोल्डन क्लब मूर्ति माता के जयकारे के साथ आठ बजे के करीब सड़क तक पहुंची। महिलाओं के सिंदूरदान के बाद आरती हुई तो सभी भावुक नजर आए। वहीं सुरक्षा कारणों से भारी फोर्स की भी तैनाती रही और गलियों मे चप्पे चप्पे पर फ़ोर्स की मौजूदगी ने आयोजन की महत्ता को स्पष्ट किया। दरअसल वाराणसी दशाश्वमेध का मदनपुरा क्षेत्र अतिसंवेदनशील क्षेत्र है।
यहां गोल्डन क्लब के नाम से माँ दुर्गा की मूर्ति बैठाई जाती है जो पतली गलियों से होते हुये लगभह दो घंटे सड़क पर पहुंचती है। जहाँ आरती होने के बाद महिलाओं ने पुष्प वर्षा की। इसके बाद गोदौलिया चौराहे पर परम्परागत चौराहे पर सात चक्कर लगाया जाता है और आतिशबाजी होती है इसके बाद मैदागिन स्थित कम्पनी गार्डन मे माँ की आरती कर विसर्जन कर देते हैं।
