आजमगढ़ में सियार को निगलने के बाद एक ही स्थान पर पड़ा है अजगर, वन विभाग की टीम पहुंची
आजमगढ़ के बिलरियागंज में एक विशालकाय अजगर ने सियार को निगलने के बाद पांच दिनों से धान के खेत में ...और पढ़ें

आजमगढ़ में सियार निगलने के बाद खेत में पड़ा अजगर, वन विभाग की टीम पहुंची तलाश में।
HighLights
आजमगढ़ के पटवध गांव में विशालकाय अजगर का आतंक।
अजगर ने सियार निगलकर पांच दिन से खेत में डेरा डाला।
वन विभाग की टीम अजगर की तलाश में मौके पर पहुंची।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध गांव में धान के खेत में विशालकाय अजगर के पिछले पांच दिनों से पड़े रहने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक अजगर ने सियार को निगलने के बाद खेत में एक ही स्थान पर डेरा डाल रखा है। उसे भगाने के लिए ग्रामीणों ने डंडे से कोंचने का प्रयास किया, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ।
अजगर का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है, और अजगर की तलाश में जुटी है। गांव निवासी राजाराम यादव के ट्यूबवेल के पास धान के खेत में अजगर दिखाई देने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अजगर को सियार को निगलते हुए देखा था।
सियार का कुछ हिस्सा उसके मुंह में होने के कारण लोग उसके पास जाने से बच रहे हैं। धान की फसल घनी होने से किसानों को खेत में काम करने के दौरान अचानक अजगर के सामने आने की आशंका सता रही है।ग्रामीणों के अनुसार, अजगर पिछले कई दिनों से खेत के आसपास दिखाई दे रहा था। अब पांच दिनों से वह एक ही स्थान पर पड़ा है। अजगर की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। ग्रामीण उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
