विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में खेत में करंट का तार लगाने से मौत के बाद दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने, मुकदमा दर्ज करने की मांग

By Shailendra Singh PintooEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 16 Oct 2026 11:13 AM (IST)

वाराणसी के मिर्जामुराद में खेत में लगे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से बबलू बिंद (40) की मौत ...और पढ़ें

वाराणसी: खेत में करंट से मौत, परिजनों ने दर्ज कराया केस, ग्रामीणों में आक्रोश।

वाराणसी: खेत में करंट से मौत, परिजनों ने दर्ज कराया केस, ग्रामीणों में आक्रोश।

HighLights

  1. मिर्जामुराद में खेत में करंट लगने से व्यक्ति की मौत।

  2. नीलगाय से फसल बचाने को लगाया था नंगा तार।

  3. परिजनों ने खेत मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, (मिर्जामुराद) वाराणसी। चक्रपानपुर गांव में गुरुवार की रात खेत में लगे करंट प्रवाहित लोहे के नंगे तार के स्पर्श में आने से बबलू बिंद (40) की हुई मौत के मामले में शुक्रवार की सुबह दर्जनों महिला-पुरुष थाने पहुंचे। मृतक के बड़े भाई कमला बिंद ने खेत में करंट प्रवाहित लोहे का नंगा तार लगाने वाले विष्णु बिंद व उसके पुत्र राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी। मृतक को दो पुत्र व एक पुत्री हैं।

मिर्जामुराद थानांतर्गत चक्रपानपुर गांव निवासी स्व.डंगरू बिंद के दो पुत्रों में छोटा पुत्र रहे बबलू बिंद घर से कुछ दूरी पर स्थित धान के खेत में नलकूप से पाइप बिछाकर पानी भरने जा रहे थे कि गांव के ही रहने वाले विष्णु बिंद द्वारा अपने बैगन लगे खेत में नीलगाय से फसल को बचाने के लिए घर के एलटी लाइन से जोड़कर करेंट प्रवाहित नंगे तार लगाए थे।

पाइप बिछाते समय बबलू तार के स्पर्श में आकर करेंट लगने से खेत मे गिरकर झुलस गए। बेटे अजीत द्वारा बार-बार फोन करने पर जब पिता का फोन नही उठा तो वह खेत की ओर गया।खेत मे पिता को गिरा देख शोर मचाते हुए घर आया।

स्वजन लालपुर विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर बिजली कटवाने के बाद आनन-फानन में बबलू को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले युवक के मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हैं।