धूप देखकर हैरान ना हों, वाराणसी सहित पूर्वांचल में मानसूनी सक्रियता का दौर अभी भी बरकरार
वाराणसी और पूर्वांचल में हुई झमाझम बारिश से तापमान 25 डिग्री से नीचे आ गया है, जबकि अगले तीन दिनों ...और पढ़ें

वाराणसी और पूर्वांचल में मानसूनी सक्रियता जारी, तापमान में गिरावट दर्ज।
HighLights
वाराणसी-पूर्वांचल में भारी बारिश, तापमान 25 डिग्री से नीचे।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बादल छाए रहने का अनुमान दिया।
मानसून की सक्रियता अभी एक माह तक बनी रहेगी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में 24 घंटों में हुई झमाझम बरसात के बाद तापमान में कमी आई है। जबकि पारा 25 डिग्री से कम हो चला है। सुबह कई जिलों में धूप खिली लेकिन धूप के तेवर अधिक देर तक बरकरार नहीं रह सके और आर्द्रता बढ़ने के साथ ही बादलों की सक्रियता का दौर भी शुरू हो गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही का संकेत दिया है।
रविवार की सुबह वातावरण में ठंड का व्यापक असर घुला रहा, घरों में एसी बंद होने के बाद कूलर भी पखवारे भर से बंद हो चला है। जबकि पंंखे की गति भी सुस्त हो चली है। इसकी वजह बीते दिनों मानसूनी द्रोणिका का असर रहा है। मानसूनी सक्रियता के बीच बादलों ने रिकार्ड बरसात अगस्त माह भर करवाने के बाद सितंबर के शुरुआती सप्ताह में भी कराया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख कुछ इसी प्रकार बना रह सकता है।
मानसून की विदायी देश में मध्य सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है जो अब 10 अक्टूर के आसपास वाराणसी और पूर्वांचल के आसपास वापसी करेगा। इसके साथ ही माना जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में मानसूनी सक्रियता आर्द्रता में कमी होने पर कुछ कम हो जाए। हालांकि मानसून अभी माह भर तक पूर्वांचल में शेष माना जा सकता है। मगर मानसूनी सक्रियता का दौर पूरी तरह से पखवारे भर तक और बरसात करा सकता है।
बीते चौबीस घंटों में वाराणसी में अधिकतम तापमान 33.0°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.7°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम रहा। इस दौरान 051.7mm तक बारिश भी दर्ज की गई। जबकि आर्द्रता में कुछ कमी आई है और यह अब अधिकतम 89% और न्यूनतम 85% दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमानों के अनुसार अगले तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही का क्रम बना रहेगा और इसके बाद सप्ताह के दूसरे हिस्से में बुधवार से धूप खिल सकती है।
