विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में डाक्‍टरों ने आपरेशन करने के बाद महिला के पेट में छोड़ दिया कपड़ा

By Anurag Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 19 Sep 2026 01:24 PM (IST)

वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र के एक अस्पताल पर प्रसव के दौरान लापरवाही कर महिला के पेट में कपड़ा छोड़ने ...और पढ़ें

वाराणसी में प्रसव के बाद महिला के पेट में छूटा कपड़ा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप। (AI Image)

वाराणसी में प्रसव के बाद महिला के पेट में छूटा कपड़ा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप। (AI Image)

HighLights

  1. लालपुर पांडेयपुर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा।

  2. प्रसव के दौरान महिला के पेट में कपड़ा छूट गया।

  3. दूसरे अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन कर कपड़ा निकाला गया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र के एक अस्पताल पर प्रसव के दौरान लापरवाही कर पेट में कपड़ा छोड़ने का आरोप लगा है। लालपुर चौकी पर तैनात दीवान ओमप्रकाश सिंह ने इस संबंध में लालपुर पांडेयपुर थाने में तहरीर दी है। दीवान का आरोप है कि तबीयत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में जांच के बाद दोबारा आपरेशन कर पेट से उस कपड़े को निकाला गया।

ओमप्रकाश के अनुसार, उनकी गर्भवती पत्नी का करीब आठ माह तक संबंधित अस्पताल में इलाज चला। 18 अगस्त को आपरेशन से प्रसव हुआ और 20 अगस्त को डिस्चार्ज किया गया। घर पहुंचने पर तबीयत बिगड़ी और उल्टी समेत अन्य परेशानी हुई। पहले महाबीर मंदिर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, सुधार न होने पर बीएचयू अस्पताल ले गए।

पति के अनुसार, वहां अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन में पेट में अत्यधिक संक्रमण मिला और आपरेशन के दौरान फारेन बाडी छूटने की जानकारी हुई। दोबारा आपरेशन में वस्तु निकाली गई और पांच यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। हालत पूरी तरह सामान्य नहीं होने पर पति ने जांच व डाक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुल‍िस मामले की जांच कर रही है, बताया क‍ि इस मामले में व‍िध‍िक कार्रवाई की जाएगी।