विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

31 अक्टूबर को वंदे भारत स्लीपर के शुभारंभ से पहले बनारस स्टेशन का डीएम-कमिश्नर ने किया निरीक्षण

By Shrawan BhardwajEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 02:40 PM (IST)

31 अक्टूबर को बनारस स्टेशन (मंडुवाडीह) से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ से पहले, जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर ने ...और पढ़ें

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च से पहले बनारस स्टेशन पर डीएम-कमिश्नर का सुरक्षा जायजा।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च से पहले बनारस स्टेशन पर डीएम-कमिश्नर का सुरक्षा जायजा।

HighLights

  1. डीएम-कमिश्नर ने बनारस स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया।

  2. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ की तैयारी।

  3. सुरक्षा, यातायात, पार्किंग व्यवस्था पर अधिकारियों से बैठक।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बनारस स्टेशन (मंडुवाडीह) पर 31 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर गुरुवार को प्रशासनिक अमले ने स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने डीआरएम आशीष जैन के साथ स्टेशन परिसर और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बनारस स्टेशन (मंडुवाडीह)से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम व कमिश्नर ने सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की।


बैठक में डीसीपी वरुणा राजेश पांडेय,स्टेशन डायरेक्टर रामजी यादव,एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा,आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार,थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय,जीआरपी चौकी प्रभारी अशोक ओझा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।