बरेका ने बनाया वित्तीय वर्ष का 50वां अमृत भारत पुश-पुल लोकोमोटिव, ट्रेनों को मिलेगी गति
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अपना 50वां अमृत भारत पुश-पुल लोकोमोटिव बनाया है, जो आधुनिक ...और पढ़ें

बरेका ने बनाया 50वां अमृत भारत पुश-पुल लोकोमोटिव: भारतीय रेलवे को मिली नई रफ्तार।
HighLights
बरेका ने 50वां अमृत भारत पुश-पुल लोकोमोटिव बनाया।
आधुनिक तकनीक से लैस, मेक इन इंडिया को बढ़ावा।
भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 50वें अमृत भारत पुश-पुल लोकोमोटिव का निर्माण किया है। आधुनिक तकनीक से लैस इन रेल इंजनों का निर्माण मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अमृत भारत ट्रेनों के लिए बनाए गए पुश-पुल लोकोमोटिव में ट्रेन के दोनों छोर पर इंजन लगाए जाते हैं। इससे परिचालन में सुगमता आती है। इनमें आधुनिक लोको कैब, सेमी-ऑटोमेटिक कपलर, क्रैशवर्दी डिजाइन और बेहतर ब्रेकिंग प्रणाली जैसी विशेषताएं हैं।
बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि बरेका का प्रत्येक लोकोमोटिव देश की औद्योगिक आत्मनिर्भरता, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रतीक है। पुश-पुल लोकोमोटिव का निर्माण मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाता है।
बरेका में निर्मित लोकोमोटिव संख्या 45336 और 45337 को उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर स्थित भगत की कोठी डीजल लोको शेड के लिए भेजा गया है।
अब तक 11,531 रेल इंजनों का निर्माण
बरेका की स्थापना से अब तक कुल 11,531 रेल इंजनों का निर्माण हो चुका है। इनमें 3,195 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव शामिल हैं। यह उपलब्धि भारतीय रेल के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रेल इंजन उत्पादन में बरेका के योगदान को दर्शाती है।
