Varanasi News : कर्ज न लौटाने में फंसे दिव्यांगजन, 30 से अधिक डिफाल्टर श्रेणी में
जिले में नियमित राशि जमा न करने वालों की संख्या लगभग 100 से अधिक है। इसी प्रकार 30 से अधिक लोग डिफाल्टर की श्रेणी में आ चुके हैं। इसमें से कुछ वर्ष 2008-10 में कर्ज लिए थे। इन सभी को अंतिम बार नोटिस दिया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, वाराणसी : दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को दुकान निर्माण व संचालन के लिए क्रमश: बीस हजार व दस हजार रुपये ऋण प्रदान किया जाता है। इसमें 25 फीसद राशि सरकार की ओर से अनुदान के रूप में दी जाती है। शेष अन्य राशि राशि चार फीसद साधारण ब्याज पर देय होता है लेकिन बहुतायत दिव्यांगों ने राशि लेने के बाद लौटाई नहीं। कुछ लोगों ने मामूली धनराशि जमा करने के बाद दोबारा नहीं जमा कर रहे हैं।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि दिव्यांगजनों को यह ऋण दुकान निर्माण व संचालन के लिए दी गई थी। कुछ नियमित जमा करते हैं। कुछ मामूली रकम जमा करने के बाद बंद कर दिए हैं। जिले में नियमित राशि जमा न करने वालों की संख्या लगभग 100 से अधिक है। इसी प्रकार 30 से अधिक लोग डिफाल्टर की श्रेणी में आ चुके हैं। इसमें से कुछ वर्ष 2008-10 में कर्ज लिए थे। इन सभी को अंतिम बार नोटिस दिया जा रहा है कि एक पखवारे के अंदर धनराशि वापस कर दें। अगर धनराशि नहीं लौटाएंगे तो आरसी कटेगी व राजस्व की भांति वसूली होगी।