विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एयरशो की वजह से अस्पतालों के आपरेशन थिएटर, आकस्मिक सेवाएं और एंबुलेंस पूरी तरह क्रियाशील रखने का निर्देश

By Shivam SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 24 Oct 2026 04:33 PM (IST)

भारतीय वायुसेना के एयरशो-2026 और प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी दौरे के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। सभी सरकारी व ...और पढ़ें

एयरशो और पीएम मोदी के दौरे के लिए वाराणसी के अस्पताल हाई अलर्ट पर।

एयरशो और पीएम मोदी के दौरे के लिए वाराणसी के अस्पताल हाई अलर्ट पर।

HighLights

  1. वायुसेना एयरशो और पीएम मोदी के दौरे के कारण अलर्ट।

  2. वाराणसी स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को कड़े निर्देश जारी किए।

  3. ऑपरेशन थिएटर, आपातकालीन सेवाएं, एंबुलेंस क्रियाशील रखने का आदेश।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भारतीय वायुसेना के एरियल डिस्प्ले-2026 एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य वीवीआईपी 25 अक्टूबर को आ रहे है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

25 अक्टूबर को सुबह सात बजे से जिले के समस्त जिला स्तरीय चिकित्सालय, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (शहरी एवं ग्रामीण) और सभी निजी अस्पताल अनिवार्य रूप से खुले रहेंगे।
अस्पतालों के आपरेशन थिएटर, आकस्मिक सेवाएं और एंबुलेंस पूरी तरह क्रियाशील रखी जाएंगी। जरूरत पड़ने पर पर्याप्त बेड भी आरक्षित रखे जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनपी सिंह ने कहा कि कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी लापरवाही या विषम परिस्थिति के लिए संबंधित अधिकारी व संस्था स्वयं जिम्मेदार होंगे। नमो घाट पर हो रहे ‘विंग्स ओवर गंगा’ हवाई प्रदर्शन में प्रधानमंत्री सहित कई उच्च अधिकारी शामिल होंगे। भारी जनसैलाब और वीवीआईपी उपस्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।