विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी में दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी देवी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, मंगला आरती के साथ खुले कपाट

By Pradyuman Pandey RamuEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 12 Oct 2026 11:15 AM (IST)

काशी में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंगला आरती के बाद ...और पढ़ें

HighLights

  1. शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी मंदिर में भीड़ उमड़ी।

  2. मंगला आरती के बाद खुले कपाट, दर्शन-पूजन का क्रम शुरू।

  3. भक्तों ने माता को फल, फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि मांगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। श‍िव की नगरी में शक्‍ति‍ की उपासना के पर्व शारदीय नवरात्र के अवसर पर आस्‍थावानों का जनज्‍वार देवी मंद‍िरों में खूब उमड़ा। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन काशी के दुर्गा घाट स्थित मां ब्रह्मचारिणी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह मंगला आरती के बाद माता के कपाट खोल दिए गए और दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो गया।

मान्यता है कि नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से तप, त्याग और संयम का आशीर्वाद मिलता है, काशी में नौ दुर्गा यात्रा के क्रम में दूसरे दिन इसी मंदिर में दर्शन का विशेष महत्व है। इसी क्रम में स‍िद्ध मंद‍िरों में आस्‍थावानों की भीड़ सुबह की आरती के साथ ही शुरू हो गई। 

भोर से ही श्रद्धालु लंबी कतार में लगकर माता के जयकारे लगाते हुए दर्शन को पहुंचे, मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। भक्तों ने माता को फल, फूल और प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं बाबा दरबार में भी नौ द‍िवसीय आयोजन का क्रम शुरू हुआ तो भक्‍तों की भीड़ दूसरे द‍िन भी दर्शन पूजन करने और आशीर्वाद की कामना से पहुची।