वैशाख पूर्णिमा पर पहलीबार अस्थि दर्शन कर भक्त निहाल
जागरण संवाददाता वाराणसी वैशाख पूर्णिमा पर महाबोधि सोसाइटी आफ इंडिया सारनाथ के तत्वावधान में मूलगंध कुटी विहार बौद्ध मंदिर में सोमवार सुबह से बौद्ध भिक्षु व अनुयायी भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेष का दर्शन कर निहाल हो गए। पहली बार ऐसा हुआ कि वैशाख पूर्णिमा पर अस्थि अवशेष का दर्शन हुआ।
जागरण संवाददाता, वाराणसी : वैशाख पूर्णिमा पर महाबोधि सोसाइटी आफ इंडिया सारनाथ के तत्वावधान में मूलगंध कुटी विहार बौद्ध मंदिर में सोमवार सुबह से बौद्ध भिक्षु व अनुयायी भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेष का दर्शन कर निहाल हो गए। पहली बार ऐसा हुआ कि वैशाख पूर्णिमा पर अस्थि अवशेष का दर्शन हुआ।
सोसाइटी के संयुक्त सचिव भिक्षु सुमित्ता नंद थेरो के नेतृत्व में मूलगंध कुटी विहार बौद्ध मंदिर में बौद्ध भिक्षु व अनुयायियों ने कतारबद्ध होकर अस्थि का दर्शन किया। इसमे महाराष्ट्र, लखनऊ, कुशीनगर, नागपुर, हरदोई, सीतापुर, नेपाल सहित अन्य जगहों से आए बौद्ध अनुयायी शामिल थे। इससे पहले मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध वंदना की। इस अवसर पर मंदिर को पंचशील झंडे, बिजली के झालरों से सजाया गया था। इस दौरान भिक्षु जिनानंद, भिक्षु मैत्री, भिक्षु अमिता नंद थेरो सहित अन्य बौद्ध भिक्षु थे। निकाली गई बुद्ध चेतना रैली
वैशाख पूर्णिमा पर सारनाथ के धर्म चक्र बिहार इंटर कालेज से बुद्ध चेतना रैली निकाली गई, जो बुद्धा नगर कालोनी, संग्रहालय, धमेख स्तूप होते हुए मूलगंध कुटी विहार बौद्ध मंदिर पहुंची। पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बौद्ध भिक्षुओं ने कराया भोजन दान
वैशाख पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ में आने वाले बौद्ध अनुयायियों को धम्म शिक्षण केंद्र प्रभारी भिक्षु चंदिमा के नेतृत्व में सुबह 9 से रात 11 बजे तक भोजन कराया गया। 25 हजार दीपों से जगमग हुआ सारनाथ
पर्यटन विभाग की ओर से शाम को करीब 25 हजार दीपों का दीपदान किया गया। मूलगंध कुटी विहार से लेकर सारनाथ चौराहे तक मोमबत्ती के दीपक जलाए गए। पीएसी की एक बटालियन ने बैंड बजाकर आकर्षक प्रस्तुति दी। सारनाथ में श्रीसर्वेश्वरी समूह ने मनाया बुद्ध पूर्णिमा
बुद्ध पूर्णिमा पर श्रीसर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष गुरुपद संभव राम के निर्देशन में अघोर टेकरी, सारनाथ में अघोरेश्वर भगवान राम के चरण पादुका स्थल पर विधिवत आरती-पूजन व हवन किया गया। श्रीसर्वेश्वरी समूह के प्रधान कार्यालय अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव में मुख्य पुजारी रमेश जी के नेतृत्व में पूजन किया गया।