विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला का विवरण जारी, नोट कर लें संपूर्ण आयोजन की जानकारी

By Saurabh Agrawal Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 19 Sep 2026 12:40 PM (IST)

रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला का एक माह का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जो अनंत चतुर्दशी से शुरू होकर ...और पढ़ें

रामनगर रामलीला 2023 का पूरा कार्यक्रम जारी, जानिए कब क्या होगा मंचन।

रामनगर रामलीला 2023 का पूरा कार्यक्रम जारी, जानिए कब क्या होगा मंचन।

HighLights

  1. अनंत चतुर्दशी, 25 सितंबर से रामलीला का शुभारंभ होगा।

  2. एक माह तक चलेगा विश्वप्रसिद्ध रामनगर रामलीला का मंचन।

  3. रावण जन्म से श्रीराम उपवन-विहार तक के प्रसंग।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला का शुभारंभ अनंत चतुर्दशी पर 25 सितंबर से होगा। रामलीला के प्रतिदिन के कार्यक्रम का विवरण श्रीरामलीला महाराज उदित नारायण सिंह मानस प्रचार निधि ट्रस्ट की ओर से जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार एक माह तक यह रामलीला चलेगी।

शुरूआत रावण के जन्म, दिग्विजय, क्षीर सागर की झांकी, देव स्तुति और आकाशवाणी के मंचन से होगा। 30 सितंबर को श्री अवध से बारात का प्रस्थान और जनकपुर में विवाह संपन्न कराया जाएगा। तीन अक्टूबर को वन-गमन, निषाद-मिलन और श्री लक्ष्मणकृत गीता उपदेश का मंचन होगा। 25 अक्टूबर को श्रीराम उपवन-विहार, सनकादिक मिलन और पुरजनोपदेश के साथ रामलीला का समापन होगा।

ट्रस्ट के विशेष कार्याधिकारी डा. जयप्रकाश पाठक ने बताया कि वर्षा या अन्य किसी विशेष कारण जिस दिन की लीला संपन्न नहीं होगी, उसे अगले एक या दो दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रकार अब इसे अंत‍िम रूप देने के साथ ही अब आयोजन का क्रम अ