इस बार नवरात्र पर मेकअप से लेकर डांडिया भी है डिजाइनर
समय के साथ डांडिया कार्यक्रम में इस्तेमाल होने वाली डांडिया स्टिक में अब भी डिजाइनर नए नए प्रयोग कर रहे हैं। इस बार रेडियम लगाकर बनी डांडिया का मार्केट में छाई है।
वाराणसी (जेएनएन) : समय के साथ डांडिया कार्यक्रम में इस्तेमाल होने वाली डांडिया स्टिक में अब भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बाजार में इस समय कलरफुल डांडिया स्टिक पर रेडियम लगाकर उसे और आकर्षक बना दिया गया है। रेडियम लगे होने से यह रात में भी चमकती है। स्टिक पर चुनरी से भी डिजाइन बनाई जा रही है। महगी स्टिक में नीचे घुंघरू आदि लगाकर उसे सजाया जा रहा है। कुल मिलाकर इस बार नवरात्र में परिधान के साथ ही डांडिया को लेकर डिजाइनर गजब का प्रयोग कर रहे हैं।
वहीं युवतियों और महिलाओं के बीच इस बार नवरात्र पर नेचुरल लुक वाला मेकअप काफी पसंद किया जा रहा हे। इसमें महिलाओं ने सबसे अधिक बेस कलर को वरीयता दे रहीं हैं। मेकअप आर्टिस्ट मधुलिका सिंह ने बताया कि नेचुरल मेकअप का फायदा यह है कि इसमें चेहरे पर कोई अतिरिक्त मेकअप नहीं दिखता। चेहरे पर ग्लो, बेदाग त्वचा नजर आती है। यह अधिक समय तक टिकता भी है। वहीं आजकल हेयरस्टाइल को लेकर भी महिलाएं व लड़कियां बहुत चूजी हो गई हैं। अब हेयर स्टाइल में चेहरे का आकार देखकर स्टाइल फाइनल किया जाता है। वैसे इस बार घुंघराले और स्ट्रेट हेयर स्टाइल ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
वहीं इस बार नवरात्र में अरेबिक डिजाइन वाली मेहंदी बनवाने के लिए महिलाओं में गजब का क्रेज है। अरेबिक डिजाइन जल्दी भी बन जाती है और इसका रंग खिलाखिला होता है। अगर किसी महिला को जल्दी है तो उसके लिए टैटू मेहंदी भी है। केवल पांच से 10 मिनट के अंदर यह बनकर तैयार हो जाएगी। इस बार महिलाओं ने नवरात्र में बूटी स्टाइल मेहंदी की डिजाइन को भी पसंद किया है।