Move to Jagran APP

झूठ बोलने की आटोमैटिक मशीन का नाम है कांग्रेस, बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। उप मुख्यमंत्री विंध्याचल के जिगना गांव बाई रोड से आगे के कार्यक्रम के लिए निकले।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 12:32 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 05:38 PM (IST)
झूठ बोलने की आटोमैटिक मशीन का नाम है कांग्रेस, बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या
झूठ बोलने की आटोमैटिक मशीन का नाम है कांग्रेस, बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या

मीरजापुर, जेएनएन। जनपद में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सीएए और एनआरसी पर हुए विरोध के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने की आटोमैटिक मशीन है। एनआरसी का प्रस्ताव कांग्रेस शासनकाल में बना जिसे मोदी सरकार ने अमल में लाने का काम किया। उन्होंने ङ्क्षहसा फैलाने वालों को भी आगाह किया कि इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

prime article banner

मीरजापुर के विंध्याचल थानाक्षेत्र के अकोढ़ी गांव में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे केशव प्रसाद मौर्या ने ङ्क्षहसा के लिए कांग्रेस व समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों को भड़काने का काम किया। जनता व पुलिस पर हमले किए गए, सार्वजनिक संपत्तियों को निशाना बनाया गया। अब विरोधियों की दुकान पर ताला लग चुका है इसलिए वे बरगलाने का काम कर रहे हैं। यही नहीं, कांग्रेस देश में अफवाह फैलाने का काम कर रही है। जनता इनकी सच्चाई जानती है इसलिए लोग सरकार के साथ हैं। वह बोले कि हम नागरिकता देने का काम कर रहे हैं और विरोधी भ्रम फैला रहे हैं कि नागरिकता छीनी जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने ङ्क्षहसा करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा उसे कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने जनता से भी यह सवाल किया तो लोगों के बीच से आवाज आई कि हां कीमत चुकानी पड़ेगी।

प्रियंका पर कसा तंज

कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा की ट्विटर पर सक्रियता को लेकर तंज कसते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने उन्हें प्रियंका ट्विटर वाड्रा की उपाधि दे दी। बोले कि वे कुछ करें न करें, रोज ट्विटर पर जरूर लिखती हैं। उन्होंने प्रियंका पर हमला करते हुए कहा कि वे एक दिन कहती हैं कि पुलिस ने उनका गला दबाया, दूसरे दिन कहती हैं कि नहीं ऐसा नहीं हुआ। 

सपा ने खाली किया खजाना

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने विकास योजनाओं के शिलान्यास अवसर पर कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने खजाना खाली कर दिया था। इसके बावजूद पिछले दो वर्षों में हमने विकास को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का खजाना खाली करने वाले सिर्फ नसीहत देने का काम कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.