Move to Jagran APP

बलिया आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जिले को देंगे कई सौगात, आगमन की तैयारियां पूरी

पार्टी पदाधिकारियों ने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की बताया कि डिप्टी सीएम जिले के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा भी करेंगे।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 06:05 AM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 06:05 AM (IST)
बलिया आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जिले को देंगे कई सौगात, आगमन की तैयारियां पूरी
बलिया आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जिले को देंगे कई सौगात, आगमन की तैयारियां पूरी

बलिया, जेएनएन। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज महरेव (चितबड़ागांव) आएंगे। वहां वे ठेंगड़ी भवन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। बताया कि डिप्टी सीएम जिले के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा भी करेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड स्थल से लेकर कार्यक्रम मंच आदि को सुरक्षा की नजर से परखा। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत उन्होंने मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

loksabha election banner

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

डिप्टी सीएम केशव मौर्य सुबह 10:30 बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर से चलेंगे और 12 बजे दीनदयाल धाम महरेव (चितबड़ागांव) में आएंगे। वहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ भेंट करने के बाद दोपहर 12:20 बजे ठेंगड़ी भवन का लोकार्पण करेंगे। विभागीय परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद 1:05 बजे प्रेसवार्ता करने के बाद 1:20 बजे महरेव में ही बूथ अध्यक्ष धनजीत ठाकुर व 1:30 बजे प्रधान मोतीचंद गुप्ता के आवास पर जाएंगे। दोपहर 1:50 बजे यहां से प्रस्थान कर जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.