वाराणसी में रोपवे स्टेशन गायक किशोर कुमार के नाम करने की उठी मांग
वाराणसी में पार्श्व गायक किशोर कुमार की 39वीं पुण्यतिथि पर डर्बीशायर क्लब ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर क्लब ...और पढ़ें

वाराणसी में किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर रोपवे स्टेशन नामकरण की मांग।
HighLights
पार्श्व गायक किशोर कुमार की 39वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
डर्बीशायर क्लब ने वाराणसी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
रोपवे स्टेशन का नाम किशोर कुमार के नाम पर रखने की मांग।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पार्श्व गायक किशोर कुमार की 39वीं पुण्यतिथि पर पितरकुंडा कुंड पर मंगलवार को डर्बीशायर क्लब की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया। अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर ने सुबह 11 बजे कुंड की मछलियों को चारा खिलाकर और चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
शकील अहमद ने कहा कि 13 अक्टूबर 1987 को हृदयगति रुकने से किशोर कुमार का निधन हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में 1200 फिल्मों में 2678 गीत गाए, कई भाषाओं में भी गायन किया। 'खइके पान बनारस वाला', 'जिंदगी एक सफर है सुहाना' जैसे गीत आज भी लोकप्रिय हैं।
उन्होंने सर्वाधिक फिल्मफेयर पुरस्कार जीते।क्लब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वाराणसी रोपवे के एक स्टेशन का नाम किशोर कुमार के नाम पर रखने की मांग की। इस दौरान हैदर, गुफरान अहमद, अशरफ, चिंतामणि बनारसी, विक्की यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
