विश्व भोजपुरी सम्मेलन में द्वितीय भाषा की मांग, मॉरीशस के उच्चायुक्त ने किया उद्घाटन
विश्व भोजपुरी सम्मेलन की ओर से बड़ालालपुर में दो दिनी अधिवेशन अंजोर का शुभारंभ किया गया। मारीशस के उच्चयुक्त जगदीश गोवर्धन ने कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन किया।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 03:44 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 03:44 PM (IST)
वाराणसी, जेएनएन। विश्व भोजपुरी सम्मेलन की ओर से शनिवार को जीवनदीप शिक्षण समूह बड़ालालपुर में दो दिनी अधिवेशन "अंजोर" का शुभारंभ किया गया। मारीशस के उच्चयुक्त जगदीश गोवर्धन ने कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि पिंडरा विधायक डा. अवधेश सिंह ने काशी विद्यापीठ में भोजपुरी चेयर स्थापना का भरोसा दिया। कहा इसके लिए पूर्व कुलपति के समय से ही प्रयास किए जा रहे हैं। संयोजक व राष्ट्रीय महासचिव डा. अशोक सिंह ने भोजपुरी के द्वितीय भाषा का दर्जा न दिए जाने पर चिंता जताई। कहा इसके लिए हर स्तर पर प्रयास करने होंगे। सम्मेलन में दो दिनों के दौरान चार सत्र होंगे, इसमें भोजपुरी की दशा दिशा पर चर्चा की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें