विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खजुराहो से दिल्ली-वाराणसी के लिए हवाई सेवा आरंभ, काशी के पर्यटन को म‍िलेगी धार

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 26 Oct 2026 11:56 AM (IST)

खजुराहो को दिल्ली और वाराणसी से जोड़ने के लिए एयर इंडिया की नई उड़ान सेवा शुरू हो गई है, जिससे ...और पढ़ें

खजुराहो-दिल्ली-वाराणसी हवाई सेवा शुरू, पर्यटन को मिली नई उड़ान।

खजुराहो-दिल्ली-वाराणसी हवाई सेवा शुरू, पर्यटन को मिली नई उड़ान।

HighLights

  1. एयर इंडिया ने खजुराहो-दिल्ली-वाराणसी उड़ानें शुरू कीं।

  2. काशी और खजुराहो में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

  3. उड़ानें 27 मार्च 2026 तक संचालित होंगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो को दिल्ली और वाराणसी से जोड़ने के लिए एयर इंडिया की उड़ान सेवा शुरू हो गई है। खजुराहो में सांसद विष्णु दत्त शर्मा और विधायक अरविंद पटेरिया ने विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे काशी और खजुराहो में पर्यटन गत‍िव‍िध‍ियों को बल म‍िलेगा। 

प्रबंधन के अनुसार एयर इंडिया की उड़ानें फिलहाल 27 मार्च 2026 तक के लिए ही शुरू की गई हैं। इससे पहले इंडिगो ने एक अक्टूबर से दिल्ली से खजुराहो के बीच 180 सीटों वाली फ्लाइट शुरू की है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को विमान दिल्ली से दोपहर 12:55 बजे रवाना होकर 2:40 बजे खजुराहो पहुंचेगा। 

यहां से दोपहर 3:15 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरेगा। वहीं, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को विमान वाराणसी से खजुराहो होते हुए दिल्ली जाएगा। इन उड़ानों के टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

खजुराहो के एयरपोर्ट निदेशक संतोष सिंह के अनुसार 150 सीटों वाले एयर इंडिया के विमान से पहले दिन 42 यात्री खजुराहो पहुंचे, जबकि 55 यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी। इंडिगो की फ्लाइट से 155 यात्री पहुंचे और 142 रवाना हुए। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार नवंबर में 19 सीटों वाले फ्लाई बिग विमान की दिल्ली उड़ान भी प्रस्तावित है।