Move to Jagran APP

राष्ट्रहित में लिया सीएए और कश्मीर पर निर्णय, बोले भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) कश्मीर में 370 व श्रीराम जन्मभूमि भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल था।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 07:16 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 07:16 PM (IST)
राष्ट्रहित में लिया सीएए और कश्मीर पर निर्णय, बोले भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त
राष्ट्रहित में लिया सीएए और कश्मीर पर निर्णय, बोले भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त

भदोही, जेएनएन। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को लंबे समय बाद भदोही आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सोमवार को जमुनीपुर स्थित स्वदेशी आश्रम में उन्होंने कार्यकर्ता संग बैठक कर विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुए। कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए),  कश्मीर में 370 व श्रीराम जन्मभूमि भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल था।

loksabha election banner

सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार जनता से किया गया वादा पूरा कर रही है। इसमें इतना हो हल्ला मचाने की कोई जरूरत नहीं है। विपक्षी दलों के इशारे पर कुछ लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। कहा कि भारतीय लोकतंत्र में राजनैतिक पवित्र व्यवस्था है, कुछ दिनों से इस क्षेत्र में भरोसे का संकट उत्पन्न हो गया है। जिसका काफी हद तक समाधान कर दिया गया है। किसानों की आय को समृद्ध बनाने जैसे वचन पहली बार घोषणा पत्र के अनुसार पूरा हुआ। किसानों की आमदनी को बढाया गया जो राजनैतिक भरोसे का बड़ा प्रमाण है। विपक्ष विदेशी पैसे के बल पर संकट पैदा कर रही है। कहा कि सभी कानून राष्ट्रहित में है किसी के अधिकारों का हनन नहीं हो रहा है। इस दौरान उन्होंने जनपद के विकास कार्यों आदि के संबंध में भी जानकारी ली। इस मौके पर शैलेंद्र दुबे टुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद पाठक, नागेंद्र सिंह, अखिलेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.