Move to Jagran APP

वाराणसी में गोमती नदी में डूबी रेखा का भी शव तीसरे दिन बरामद, घरों में नहींं जले चूल्हे

वाराणसी जिले में गोमती नदी में डूबी रेखा का भी शव तीसरे दिन बरामद राजभर बस्‍ती के घरों में इस दौरान चूल्हे नहींं जले।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 12:57 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 12:57 PM (IST)
वाराणसी में गोमती नदी में डूबी रेखा का भी शव तीसरे दिन बरामद, घरों में नहींं जले चूल्हे
वाराणसी में गोमती नदी में डूबी रेखा का भी शव तीसरे दिन बरामद, घरों में नहींं जले चूल्हे

वाराणसी, जेएनएन। धौरहरा गांव में गुरुवार को नहाते समय गोमती नदी में डूबी 35 वर्षीय विवाहिता रेखा का भी शव घटना स्थल से कुछ दूर मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहींं घटना के तीसरे दिन भी गांंव के राजभर बस्ती में चूल्‍‍‍‍हे नहीं जले।

loksabha election banner

धौरहरा गांव में बीते गुरुवार को कल्लू राजभर के पिता बद्री राजभर का नव नहाना था। पुरुष घाट नहा कर पानी देकर लौट गये। तभी महिलाएं भी घाट नहाने पहुच गयींं। लगभग आठ बजे सभी ने स्नान कर पानी देना शुरू किया। लगभग आधे से अधिक महिलाएं पानी दे चुकी थींं तभी अचानक तीन लड़कियां डूबने लगीं। तीनोंं को बचाने में सपना (20) वर्ष और रेखा (35) वर्ष भी डूब गयींं। गोताखोरों और एनडीआरएफ की दो टीम ने खोजबीन कर प्रयास किया पर दोनों शव नही मिले।

शुक्रवार को सपना का शव सैदपुर गाजीपुर में मिला। शनिवार को विवाहिता रेखा का घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर धौरहरा गांव में ही नदी किनारे दिखायी दिया। परिजन रेखा का शव के लिए जमनिया गाजीपुर तक घाट के किनारे किनारे खोज रहे थे। तभी सुबह कुछ लोगोंं ने शव देखकर परिजनों को बताया। फिर खोजबीन को निकले लोगोंं को सूचना देकर बुलाया गया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बीच पहुंंचे केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद महेंद्र नाथ पाण्डेय के विद्युत प्रतिनिधि जय प्रकाश पाण्डेय ने मोबाइल से केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय से बात कराया।

मोबाइल पर ही डा. पाण्डेय ने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस अपार दुख की घड़ी में हम लोग आप के साथ हैंं। सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि अवश्य दिलवाऊंगा। वहीं शव मिलने के बाद तीसरे दिन भी राजभर बस्ती में चूल्हे नहींं जले। परिजनों ने बताया कि अब सभी लोगोंं का एक साथ क्रियाकर्म किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.