Move to Jagran APP

मार्कंडेय महादेव धाम में दिखेगा 'ड्रीम गर्ल' का दुर्गावतार, देंगी दुर्गा नाटिका की प्रस्तुति

श्रीमार्कंडेय महादेव महोत्सव में सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी दुर्गावतार में नजर आएंगी, वह 40 सदस्यीय ग्रुप के साथ दुर्गा नाटिका की प्रस्तुति देंगी।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 09:05 PM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 07:05 AM (IST)
मार्कंडेय महादेव धाम में दिखेगा 'ड्रीम गर्ल' का दुर्गावतार, देंगी दुर्गा नाटिका की प्रस्तुति
मार्कंडेय महादेव धाम में दिखेगा 'ड्रीम गर्ल' का दुर्गावतार, देंगी दुर्गा नाटिका की प्रस्तुति

वाराणसी [समीर तिवारी] । श्रीमार्कंडेय महादेव महोत्सव में सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी दुर्गावतार में नजर आएंगी। वह 40 सदस्यीय ग्रुप के साथ दुर्गा नाटिका की प्रस्तुति देंगी। कैथी स्थित श्रीमार्कंडेय महादेव धाम में 22 व 23 दिसंबर को महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन हेमा मालिनी से पूर्व प्रसिद्ध सरोद वादक अमान अली प्रस्तुति देंगे। महोत्सव का आयोजन केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय करा रहा है। इसके लिए स्थानीय पर्यटन विभाग के अफसर तैयारी में जुट गए हैं।

loksabha election banner

संयुक्त निदेशक अविनाशचंद मिश्र व पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। संयुक्त निदेशक ने बताया कि सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बना रही है। कैथी में महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है। बड़ा पंडाल, मंच और लगभग आठ हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया जाएगा। इसके प्रचार- प्रसार के लिए 200 से अधिक स्थानों पर बैनर-होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। 

पर्यटन को बढ़ावा : शहर से 20 किलोमीटर दूर कैथी का पौराणिक महत्व है। यहां स्थित श्रीमार्कंडेय महादेव मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। गंगा-गोमती के इस संगम स्थल व आसपास का नजारा मनोरम है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए सरकार ने इसके विकास का फैसला किया है। पर्यटन व संस्कृति विभाग ने यहां घाट निर्माण सहित अन्य कार्य कराए। अब महोत्सव की नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.