वाराणसी सहित पूर्वांचल में अर्नब चक्रवात ने मचा रखी है तबाही, तेज हवा और लगातार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित
अर्नब चक्रवात के कारण वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम का मिजाज बदल गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ...और पढ़ें

वाराणसी और पूर्वांचल में अर्नब चक्रवात का कहर: तेज हवा और मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त।
HighLights
अर्नब चक्रवात से वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम का बदला रुख।
तेज हवाओं और लगातार बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित।
तैयार फसलों और सब्जियों को भारी नुकसान, सड़ने की आशंका।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम का रुख अर्नब चक्रवात की वजह से बदला हुआ है। तेज गति से चल रही हवाओं का रुख दो दिनों से बना हुआ है तो 24 घंटों से अधिक समय से लगातार हो रही बरसात की वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।
तेज हवाओं की वजह से तैयार हो चुकी फसलें जमीन पर लोट गई हैं और तैयार होने की ओर पहुंची सब्जियों की खेती को व्यापक नुकसान हो रहा है। जबकि पानी भरने की वजह से फसलें सड़ने की स्थिति आने की संभावना बढ़ गई है। इसकी वजह से किसानों को व्यापक नुकसान होना तय माना जा रहा है।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 24.5°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 18.0°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। बारिश इस दौरान 029.4mm दर्ज की गई। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 98% और न्यूनतम 96% दर्ज की गई। आर्द्रता बढ़ने की वजह से बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम का रुख तल्ख है तो लगातार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर रखा है।
