बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह पर अंकुश लगाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जनता को हो रही असुविधा
इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ई-मेल भेजकर उन पर अंकुश लगाने की मांग की है।
बलिया, जेएनएन। इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इ-मेल भेजकर उन पर अंकुश लगाने की मांग की है। वे रविवार को बैरिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधायक को अपना व अपना परिवार छोड़कर पूरी दुनिया बेइमान नजर आ रही है। उन्हें अपने परिजनों की भी क्रिया कलापों पर ध्यान देना चाहिए कि कौन क्या कर रहा है।
विधायक की मनमानी व स्वेच्छाचारिता के कारण जनता-जनार्दन को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बुनियादी समस्याओं पर उनका ध्यान नहीं जा रहा है। बाढ़, कटान, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली के संदर्भ में उनके द्वारा कुछ भी नहीं किया जा रहा है। केवल मारपीट, अराजकता उनके जिम्मे रह गई है। वन दरोगा से मारपीट, आपूर्ति निरीक्षक से बदसलूकी, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से बदसलूकी, दोकटी थाने में बवाल सहित कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। कहीं घुसखोरी, दुव्र्यवस्था हो रही है तो विजिलेंस सहित कार्रवाई करने के लिए कई संवैधानिक संस्थाएं मौजूद हैं ङ्क्षकतु उनका सहारा विधायक द्वारा नहीं लिया जा रहा है। दुबेछपरा में कटानरोधी कार्य में क्या कुछ हुआ, पूरा क्षेत्र जानता है। बालू-दारू का व्यवसाय किसके संरक्षण में हो रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। कहा कि अगर इन प्रकरणों को मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान में नहीं लिया जाता है तो द्वाबा में बड़ा जनांदोलन खड़ा हो सकता है। इस संदर्भ में उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को पत्र भेजा है।
भाजपा पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित समारोह में स्वागत किया गया। लालगंज इकाई के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, आजमगढ़ सदर जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा उपस्थित रहे।