Move to Jagran APP

लड़की पसंद करने से किया इंकार तो वर पक्ष को बना लिया बंधक, घंटों चली पंचायत

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के एक गाव निवासी लड़के वालो को उस समय कन्यापक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया जब उन्हेांने लड़की को नापसंद कर दिया।

By Edited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 06:20 PM (IST)
लड़की पसंद करने से किया इंकार तो वर पक्ष को बना लिया बंधक, घंटों चली पंचायत
लड़की पसंद करने से किया इंकार तो वर पक्ष को बना लिया बंधक, घंटों चली पंचायत

जौनपुर, जेएनएन। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के एक गाव निवासी लड़के वालो को गुरुवार को उस समय लड़की वालो ने बंधक बना लिया जिस समय लड़के के घर की महिलाओ ने लड़की को देखने के बाद नापसंद कर दिया और शादी से इंकार किया। उधर इस बात ये खफा कन्यापक्ष के लोगों ने लड़के वालों को बंधक बना लिया। इसके बाद घंटों पंचायत हुई। दोनों पक्षो के ग्राम प्रधानों ने देर रात्रि तक पंचायत के बाद मामला सुलझाया तब जाकर वर पक्ष के लोग आजाद हो पाए।

loksabha election banner

पकड़ी गाव निवासी लड़के और उसके परिजन गुरुवार को लड़की की छेका करने के लिए मादरडीह गाव गए। कन्या के घर पहुंचते ही लड़की को देखने की बात वर पक्ष की महिलाओं ने कहा। यह बात कन्यापक्ष के लोगों को नागवार लगी। इस पर कन्यापक्ष के लोगों ने कहा कई बार लड़के के घरवाले लड़की देख चुके हैं इसके बाद शादी तय हुई थी। थोड़ी देर तक इस बात को लेकर नोंकझोंक हुई जिसके बाद भी लड़के वालों के साथ आई रिश्तेदार महिलाएं नहीं मानीं और लड़की को बुलवाकर देखने की बात पर अड़ी रहीं।

बाद में तय हुआ और लड़की को महिलाओं ने देखा और नापसंद कर दिया। साथ ही शादी से इंकार भी। बस इसी बात से आक्त्रोशित कन्यापक्ष के लोगों ने सभी पुरुष एवं महिलाओ को बंधक बना लिया। उधर सुलह समझौते में कन्यापक्ष का इंतजाम में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 35000 रुपये लड़के वालों ने दिया। इसके बाद वे घर लौट पाए। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.