मऊ में प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस कर रही जांच
रानीपुर थानाक्षेत्र के पलिया भरुकवां मोड़ पर पलिया प्रधान 45 वर्षीय नंदू राजभर को बदमाशों ने गोली मार दी।
By Vandana SinghEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 03:28 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 03:28 PM (IST)
मऊ, जेएनएन। रानीपुर थानाक्षेत्र के पलिया भरुकवां मोड़ पर पलिया प्रधान 45 वर्षीय नंदू राजभर को बदमाशों ने गोली मार दी। लोगों के अनुसार जिस समय गोली चली तो जान बचाने के लिए प्रधान 100 मीटर तक दौड़ कर भागे लेकिन बदमाशों की गोलियाें का शिकार बन गए। उधर शोर सुनकर मौके पर आए ग्रामीणों को देख असलहा लहराते हुए बदमाश भागे। लोगों ने बताया कि एक बाइक पर दो हमलावर आए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल प्रधान को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आई। प्रधान मऊ से दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बदमाशों ने हमला किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें