भाजपा सदस्यता अभियान में 25 हजार नए सदस्य बनाने पर जोर, लक्ष्य तय Varanasi news
पीलीकोठी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा जिला इकाई की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई।
मीरजापुर, जेएनएन। पीलीकोठी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा जिला इकाई की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई और भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 25 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण ङ्क्षसह ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और घर जाकर लोगों को भाजपा परिवार से जोडऩे का काम करेंगे। इसको लेकर रणनीति बनाई जा रही है।ज्यादा सदस्यों को जोड़ने के लिए कार्याकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अध्यक्षता करते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव उमर ने कहा कि सभी मंडल व जिला पदाधिकारी इस अभियान से जुड़ेंगे। इस अवसर पर जिला सदस्यता प्रमुख नितिन गुप्ता व जिला सह प्रमुख कृष्ण कुमार ङ्क्षसह व समीक्षा मिश्रा को नियुक्त किया गया। बैठक का संचालन कात्यायनी कर्षण मिश्र ने किया। बैठक रायचंद्र दूबे, जयपाल ङ्क्षसह, प्रमोद ङ्क्षसह, धीरेंद्र पटेल, गौरव बरनवाल, मोहन यादव, पवन मौर्या, महेश यादव, आलोक त्रिपाठी, हर्षित खत्री, सौरभ ङ्क्षसह, अंकुर दूबे आदि रहे।