Coronavirus update Varanasi में दो नए पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या हुई 162
बीएचयू लैब से गुरुवार को 55 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। इसमें 53 परिणाम नेगेटिव आए और दो नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
वाराणसी, जेएनएन। बीएचयू लैब से गुरुवार को 55 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। इसमें 53 परिणाम नेगेटिव आए और दो नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इस प्रकार जनपद में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 162 हो गई है 90 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 68 है। सारनाथ क्षेत्र का दनियालपुर बना 82वां हॉटस्पॉट।
पॉजिटिव आए दो मरीजों में एक 18 वर्षीय मरीज ग्राम छितौना थाना चौबेपुर का रहने वाला है। मुंबई से ट्रक से वाराणसी आया था। मुंबई में यह फल बेचने का काम करता था। 18 वर्षीय दूसरा मरीज दनियालपुर थाना सारनाथ का रहने वाला है। मुंबई से यह मरीज ट्रेन से वाराणसी वापस आया। मुंबई में एक सोनार के यहां चांदी की मूर्ति बनाने का काम करता था।
सारनाथ क्षेत्र का दनियालपुर बना 82वां हॉटस्पॉट
दनियालपुर थाना सारनाथ, जो कि नक्खीघाट से सटा हुआ है, नया हॉटस्पॉट बनेगा। इस प्रकार हॉटस्पॉट की संख्या 82 हो गई है। 24 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके है। एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 58 है। 58 एक्टिव हॉटस्पॉट में से 16 हॉटस्पॉट ऑरेंज ऑन में है एवं 42 हॉटस्पॉट रेड जोन में है।
जनपद में अब तक कुल 5329 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें से 4789 का परिणाम आया
वाराणसी में गुरुवार को कुल 174 सैंपल लिए गए। जनपद में अब तक कुल 5329 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें से 4789 का परिणाम आ चुका है, 540 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है। प्राप्त परिणामों में4627 नेगेटिव एवं 162 पॉजिटिव है।