Move to Jagran APP

Coronavirus Infection : वाराणसी में 102 दिन में 496 मरीज, 16 दिन में दूने से अधिक

कोरोना का पहला मरीज लॉकडाउन के पूर्व 21 मार्च को मिला था। वहीं एक जुलाई से 16 जुलाई के बीच यानी 16 दिन में 551 नए पॉजिटिव पाए गए।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 07:20 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 09:54 AM (IST)
Coronavirus Infection : वाराणसी में 102 दिन में 496 मरीज, 16 दिन में दूने से अधिक
Coronavirus Infection : वाराणसी में 102 दिन में 496 मरीज, 16 दिन में दूने से अधिक

वाराणसी, जेएनएन।  बेवजह और बिना मास्क बाहर निकलने की आदत बदल लीजिए। कोरोना संक्रमण की जद में नहीं आए हैं तो खुश होने की नहीं, बल्कि संभलने की जरूरत है। यह आदत परिवार, दोस्तों, रिश्तेदरों को बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। अब जरा इस तथ्य पर गौर करें। कोरोना का पहला मरीज लॉकडाउन के पूर्व 21 मार्च को मिला था। उसके बाद मरीजों की संख्या इक्का-दुक्का ही बढ़ती रही। 30 जून तक यानी 102 दिन में जहां जनपद में संक्रमितों की संख्या 496 पहुंची थी, वहीं एक जुलाई से 16 जुलाई के बीच यानी 16 दिन में 551 नए पॉजिटिव पाए गए।

loksabha election banner

इस आंकड़े ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है, मगर लोग हैं कि अपनी आदत से बाजनहीं आ रहे। विश्वेश्वरगंज, पंचकोसी, चंदुआ सट्टी, दालमंडी आदि जगहों पर तो शारीरिक दूरी का पालन ही नहीं हो पा रहा न सभी लोग मास्क लगाकर पहुंच रहे हैं। प्रशासन लगातार लोगों से घरों में ही रहने की अपील करता रहा। लेकिन सुधार न होता देख उसे सख्ती करनी पड़ रही है।

जुलाई  रिपोर्ट  पॉजिटिव    फीसद

01      444      29       6.53

02      --       21       --

03     224       30       13.39

04     220       24       10.90

05     127       27       21.25

06     253       25        9.88

07     83        14         16.86

08     147       19        12.92

09     299       38        12.70

10     166        37       22.28

11     361        38       10.52

12     362        60       16.57

13     796        30        3.76

14     221        48        21.71

15    2021        43         2.12

16    1571        68         4.32

मंडलीय अस्पताल के सर्जन के पिता कोरोना पॉजिटिव

मंडलीय अस्पताल के एक सर्जन के पिता की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई। उनके सैंपल का परीक्षण ट्रूनेट लैब में ही किया गया था। उन्हेंं सांस लेने में दिक्कत व गले में खरास की समस्या के साथ तेज बुखार था। एसआइसी डा. बीएन श्रीवास्तव ने महमूरगंज निवासी सर्जन के पिता की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि की। बताया उनके पिता सेवानिवृत्त चिकित्सक हैं, जो मंडलीय अस्पताल में ही वरिष्ठ एनेस्थेटिक पद पर सेवा दे चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.