विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी सिटी स्टेशन पर निर्माण कार्य से सात ट्रेनों का संचालन प्रभावित, नोट कर लें, इनमें कहीं आपकी ट्रेन तो नहीं?

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 21 Oct 2026 06:45 PM (IST)

वाराणसी सिटी स्टेशन पर 25 अक्टूबर को होने वाले निर्माण कार्य से सात ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। यात्रियों की ...और पढ़ें

वाराणसी सिटी स्टेशन पर निर्माण कार्य से 7 ट्रेनों का संचालन प्रभावित, जानें अपनी ट्रेन का स्टेटस।

वाराणसी सिटी स्टेशन पर निर्माण कार्य से 7 ट्रेनों का संचालन प्रभावित, जानें अपनी ट्रेन का स्टेटस।

HighLights

  1. वाराणसी सिटी स्टेशन पर 25 अक्टूबर को निर्माण कार्य।

  2. सात ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए।

  3. देरी, शॉर्ट टर्मिनेशन और ठहराव रद्द होने की सूचना।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सिटी स्टेशन पर आगामी 25 अक्टूबर को प्लेटफॉर्म संबंधी निर्माण कार्य किए जाने को लेकर रेलवे की ओर से ट्रेनों के संचालन की नई जानकारी सामने आई है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस दिन तथा इससे जुड़ी तारीखों पर कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है।

एक ट्रेन 120 मिनट देरी से रवाना होगी, तीन ट्रेनों का शॉर्ट टर्म‍िनेशन होगा और तीन ट्रेनों का वाराणसी सिटी स्टेशन पर ठहराव निरस्त रहेगा। पुनर्निर्धारित ट्रेन में 25 अक्टूबर को वाराणसी सिटी से अहमदाबाद के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 19168 (वाराणसी सिटी–अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस) शामिल है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 120 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

शॉर्ट टर्म‍िनेशन के तहत 24 अक्टूबर को लखनऊ जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 15008 (लखनऊ जंक्शन–वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस) सारनाथ स्टेशन तक ही जाएगी। सारनाथ से वाराणसी सिटी के बीच इसका संचालन निरस्त रहेगा। इसी तरह 25 अक्टूबर को दोहरीघाट से चलने वाली गाड़ी संख्या 65121 भी सारनाथ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी और सारनाथ–वाराणसी सिटी के बीच निरस्त रहेगी।

वहीं, 25 अक्टूबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 15130 (वाराणसी सिटी–गोरखपुर कैंट) वाराणसी सिटी के बजाय सारनाथ स्टेशन से रवाना होगी। वाराणसी सिटी–सारनाथ के बीच इस ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा।

इसके अलावा, 25 अक्टूबर को छपरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 15159 (छपरा–दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस) वाराणसी सिटी स्टेशन पर नहीं रुकेगी। 24 अक्टूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से जयनगर जाने वाली गाड़ी संख्या 11061 (पवन एक्सप्रेस) और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 15017 (काशी एक्सप्रेस) का भी वाराणसी सिटी स्टेशन पर ठहराव निरस्त रहेगा।