Move to Jagran APP

वाराणसी में कांग्रेस महिला पार्षद ने निकाला जुलूस, प्रियंका के निर्णय को ऐतिहासिक बताया

आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसद विधानसभा टिकट महिलाओं को मिलेगा। ऐसे में महिला कांग्रेस नेता व खजुरी क्षेत्र से पार्षद प्रीति चौबे ने जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़े के साथ अपने क्षेत्र में क्षेत्रवासियों माताओ बहनों में एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर हर्ष व्यक्त कर इस निर्णय का स्वागत किया।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 11:16 AM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 11:16 AM (IST)
वाराणसी में कांग्रेस महिला पार्षद ने निकाला जुलूस, प्रियंका के निर्णय को ऐतिहासिक बताया
आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसद विधानसभा टिकट महिलाओं को मिलेगा

वाराणसी, जागरण संवाददाता। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में प्रेस वार्ता कर यह निर्णय लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसद विधानसभा टिकट महिलाओं को मिलेगा। ऐसे में महिला कांग्रेस नेता व खजुरी क्षेत्र से पार्षद प्रीति चौबे ने जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़े के साथ अपने क्षेत्र में क्षेत्रवासियों माताओ बहनों में एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर हर्ष व्यक्त कर इस निर्णय का स्वागत किया।

loksabha election banner

खजुरी पार्षद प्रीति चौबे ने कहा कि यह ऐतेहासिक निर्णय है प्रियंका गांधी महिलाओं की सशक्त मजबूत व न्याय की आवाज है।आज उनका निर्णय सभी महिलाओं को गौरवान्वित कर रहा है।एक ओर जहां भाजपा के जंगलराज में प्रतिरोज महिलाओं पर अन्याय अत्याचार हो रहा वही दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी में 40 फीसद हिस्सेदारी इस बात का सीधा संकेत है की महिला अब कमजोर नही है। हर मुद्दों पर आदरणीय प्रियंका जी के साथ महिलाए डट कर संघर्ष करेंगी। निश्चित रूप से यह फैसला हाथरस की बेटी के मां के लिए है जिसे न्याय चाहिए, लखीमपुर खीरी के पत्रकार रमन कश्यप की बेटी के लिए है जो डॉक्टर बनना चाहती है, उन्नाव की बेटी की नौ साल की भतीजी के लिए है जिसे धमकाया गया, उसकी भाभी के लिए है जो न्याय के लिए लड़ रही हैं।

यह निर्णय प्रयागराज की बेटी पारो के लिए जिसने प्रियंका से कहा था कि उसे नेता बनना है। यह निर्णय एक- एक महिलाओं के मजबूत व संकल्पित आवाज का निर्णय है हम महिलाएं काशी की धरती पर इस एतिहासिक निर्णय का स्वागत करते है व प्रियंका गांधी का आभार प्रकट करते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप चौबे, पार्षद प्रीति चौबे, पूर्व महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक चौबे, रमेश कनौजिया, रोहित दुबे, प्रिंस चौबे, महानगर अध्यक्ष सेवादल परवेज खान आदर्श चौबे समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.