Move to Jagran APP

दुष्कर्म पीडि़ता परिवार के मृतकों को मुआवजा व न्याय दिलान के लिए कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

कांग्र्रेसजनों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की बजाय उनके गठजोड़ होने की बात कही।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 09:38 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 08:46 AM (IST)
दुष्कर्म पीडि़ता परिवार के मृतकों को मुआवजा व न्याय दिलान के लिए कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
दुष्कर्म पीडि़ता परिवार के मृतकों को मुआवजा व न्याय दिलान के लिए कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

वाराणसी, जेएनएन। उन्नाव में दुष्कर्म पीडि़ता परिवार के मृतकों को मुआवजा व न्याय दिलाने, महिलाओं को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को लेकर जिला और महानगर कांग्रेस ने दूसरे दिन रविवार को रथयात्रा, मैदागिन समेत कई स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्र्रेसजनों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने, अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की बजाय उनके गठजोड़ होने की बात कही।

prime article banner

हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि उन्नाव में दुष्कर्म पीडि़ता के परिवार के मृतकों को मुआवजा देने की बजाय सरकार उनका उत्पीडऩ कर रही है। घर की महिलाएं भयभीत हैं। उन्हें न्याय दिलाने के लिए तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से पूरे प्रदेश में महिलाओं, छात्र-छात्राओं, युवाओं को जागरूक कर पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सुरक्षा के नाम पर सरकार पूरी तरह फेल है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश में लूट, हत्या, डकैती और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ आम बात हो गई है। हस्ताक्षर अभियान में प्रजानाथ शर्मा, सीताराम केशरी, ओमप्रकाश ओझा, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, संजय सिंह, चंचल शर्मा, रोहित दुबे, विजय उपाध्याय, अनुभव राय आदि लोग शामिल रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.