Move to Jagran APP

Ajay lallu की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह जारी, रसोई घर से सातवीं कड़ी में भोजन वितरण

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी का सेवा सत्‍याग्रह जारी है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 08:42 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 09:57 AM (IST)
Ajay lallu की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह जारी, रसोई घर से सातवीं कड़ी में भोजन वितरण
Ajay lallu की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह जारी, रसोई घर से सातवीं कड़ी में भोजन वितरण

वाराणसी, जेएनएन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी का सेवा सत्‍याग्रह जारी है। बीते शुक्रवार यानी 12 जून को सातवें कड़ी में लहुराबीर पर  जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सेवा सत्याग्रह के तहत शुरू रसोई घर से खाना तैयार कर वितरण किया गया। रसोई घर में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह, पूर्व मंत्री अजय राय, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, प्रदेश सचिव सरिता पटेल, देवेंद्र सिंह, प्रजानाथ शर्मा, सैय्यद हसन अंसारी, उपस्थिति रहे।

loksabha election banner

बोले अजय राय, सरकार का कुच्रक फेल होगा

रसोई घर में शुद्ध भोजन का पैकेट बनाकर कैंसर हॉस्पिटल लहरतारा, प्रहलाद घाट, शिवाला, कैंट स्टेशन के पास, बजरडीहा, सिगरा, कबीरचौरा अस्पताल के पास, कैंट स्टेशन के समीप समेत कई क्षेत्रों में जरूरमंदों के बीच वितरित किया गया। प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई तक गांधीवादी तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। अजय राय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ हमारा सेवा सत्याग्रह सप्ताह प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कांग्रेसजनों द्वारा जोर शोर से चलाया जा रहा हैं। हमे पूरा भरोसा हैं कि सरकार का कुच्रक फेल होगा व अध्यक्ष के बाहर आने के बाद पहले की तरह गरीब व मजलूमों के न्याय की लड़ाई उनकी अगुवाई में लड़ी जाएगी।

इनकी रही भागीदारी

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, सीताराम केशरी, फसाहत हुसैन, बाबू, मनीष मोरलिया, रोशनी कुशल जायसवाल, विश्वनाथ कुंवर, मयंक चौबे, दिग्विजय सिंह, आनंद मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, इस्लाम भाई, चंचल शर्मा, आनंद सिंह, तरंग सेठ, दिलीप सोनकर, अफसर खान, हसन मेहंदी कब्बन, शमीम, रोहित दुबे, विवेक यादव, किशन यादव, परवेज खां, नवीन चौबे, राज जायसवाल, विनीत चौबे, प्रिंस चौबे, अश्विनी यादव व विकास पांडेय ने भागीदारी दर्ज कराई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.