Move to Jagran APP

कांग्रेस पार्टी छह जनवरी को बनारस में मैराथन का करेगी आयोजन, प्रतियोगिता में 1128 विजेता लड़कियों को दिया जाएगा स्कूटी व मोबाइल

विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी कांग्रेस महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए सौ जुगत लगाने में जुटी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अभियान लड़की हूं लड़ सकती हूं के तहत कांग्रेस छह जनवरी को बनारस में मैराथन कराने जा रही है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Tue, 28 Dec 2021 03:04 PM (IST)Updated: Tue, 28 Dec 2021 03:04 PM (IST)
कांग्रेस पार्टी छह जनवरी को बनारस में मैराथन का करेगी आयोजन, प्रतियोगिता में 1128 विजेता लड़कियों को दिया जाएगा स्कूटी व मोबाइल
छह जनवरी को सुबह आठ बजे बीएचयू सिंह द्वार से सिगरा स्थित शहीद उद्यान तक होगा मैराथन

वाराणसी, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी कांग्रेस महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए सौ जुगत लगाने में जुटी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अभियान लड़की हूं लड़ सकती हूं के तहत कांग्रेस छह जनवरी को बनारस में मैराथन कराने जा रही है। यह मैराथन सुबह आठ बजे बीएचयू सिंह द्वार से शुरू होगा। जो रविन्द्रपुरी, भेलूपुर, कमच्छा होते हुए सिगरा स्थित शहीद उद्यान आकर समाप्त होगा। इस विजेता प्रतिभागियों को कांग्रेस पुरस्कृत भी करेगी। मैराथन में प्रथम आने वाली लड़कियों को स्कूटी, द्वितीय स्थान पाने वाली लड़की को मोबाइल फोन, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली लड़की को फिटनेस बैंड, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली लड़की को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान से कांग्रेस 1128 लड़कियों को पुरस्कृत करेगी। पार्टी के अंदर खाने में चर्चा है कि छह जनवरी को इस मैराथन में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी आ सकती है।

loksabha election banner

घर-घर हो रहा प्रचार-प्रसार

लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान को सफल बनाने के लिए जिला और महानगर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी घर-घर जाकर लड़कियों और महिलाओं से संपर्क साध रही हैं। उनको प्रियंका गांधी के विचारों से अवगत करा रही हैं। इस अभियान से जुड़ने के लिए कांग्रेस ने टोल फ्री नंबर 9034032022 भी जारी किया है। इसके साथ ही इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी लड़कियों को जोड़ने की पुरजोर कोशिश हो रही है। इसके लिए अलग से आइटी टीम काम कर रही है।

30 दिसंबर को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष परखेंगी तैयारी

काशी में इस अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। इस क्रम में 30 दिसंबर को नागरी नाटक मंडली में टाउनहाल कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदिता हुड्डा सहित कई अन्य नेता शामिल होंगी। इस दौरान वह लड़कियों से संवाद भी करेंगी। इसके साथ ही वह मैराथन की तैयारियों को परखेंगी। प्रस्तावित रूट का भ्रमण भी करेंगी।

दो जनवरी को आएंगे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो जनवरी को काशी आ रहे हैं। वह लोहता (कुरौत) में होने वाले कुर्मी सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन के माध्यम से वह कुर्मी मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करेंगे। इसके बाद मैराथन की तैयारियों के संबंध में पार्टी के कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.