Move to Jagran APP

बनारस से प्रियंका के चुनाव लडऩे की उठी मांग, कपिल सिब्‍बल के ट्वीट की रही चर्चा

प्रियंका गांधी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी महासचिव बनाए जाने पर वाराणसी जिले के कांग्रेसजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 11:33 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 04:51 PM (IST)
बनारस से प्रियंका के चुनाव लडऩे की उठी मांग, कपिल सिब्‍बल के ट्वीट की रही चर्चा
बनारस से प्रियंका के चुनाव लडऩे की उठी मांग, कपिल सिब्‍बल के ट्वीट की रही चर्चा

वाराणसी, जेएनएन। प्रियंका गांधी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी महासचिव बनाए जाने पर बुधवार कांग्रेसजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कई स्थानों पर प्रियंका गांधी का चित्र रखकर जश्न बनाया गया। इतना ही नहीं दो कदम आगे बढ़ते हुए प्रिंयका गांधी को बनारस से चुनाव लडऩे की मांग कर दी गई जिसका प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपा जाएगा।

loksabha election banner

कांग्रेसजनों का कहना है कि जरूरत पड़ी तो पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी गुहार लगाई जाएगी। पूर्व विधायक अजय राय समेत अनेक पदाधिकारियों ने हाई कमान के इस निर्णय का जोरदार स्वागत किया। मिर्जामुराद में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का यह फैसला साहसिक, सामयिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से ऐतिहासिक महत्व का है। राजीव गांधी स्टडी सर्कल के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो. सतीश कुमार राय ने कहा है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन की विकेन्द्रित संरचना के साथ प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे गतिशील एवं राष्ट्रीय आकर्षण वाले सर्वोत्तम युवा नेताओं को कमान सौंपना देश के राजनीति में बड़ा निर्णय है। पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्रा के खजुरी स्थित आवास पर जश्न का माहौल था। एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाई गईं।

डा. राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश नहीं बल्कि पूरे भारत के कार्यकर्ताओं के साथ आम मतदाताओं की इच्छा थी कि प्रियंका गांधी राजनीति में आएं। मैदागिन चौराहे पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। चौराहे पर लगी राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश महासचिव सतीश चौबे व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने भी प्रियंका गांधी को बनारस से चुनाव लडऩे की मांग की। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे, चन्द्रभाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, जितेंद्र सेठ, मनीष चौबे, जेपी तिवारी, गोविंद शर्मा, अनिल श्रीवास्तव अन्नू, राजेश्वर सिंह पटेल आदि ने भी खुशी का इजहार किया।

कपिल सिब्‍बल के टवीट की रही चर्चा : कांग्रेस नेता कपिल सिब्‍बल का प्रियंका गांधी को पूर्व उत्‍तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद गुरुवार को जारी टवीट भी चर्चा के केंद्र में रहा। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्‍यनाथ के क्षेत्रों को लेकर जारी उनका संदेश दिन भर सुर्खियों में रहा। लोगों ने तरह तरह के कयास लगाए और कांग्रेस की रणनीति पर मंथन दिन भर सभी पार्टियों के कार्यालयों में होता रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.