Move to Jagran APP

यूपी से डिस्कनेक्ट हो रही कांग्रेस, टूट रही माया की पार्टी - डा. महेंद्रनाथ पांडेय

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय विनायका स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश से डिस्कनेक्ट हो जाएगी।

By Vandana SinghEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 04:03 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 04:03 PM (IST)
यूपी से डिस्कनेक्ट हो रही कांग्रेस, टूट रही माया की पार्टी - डा. महेंद्रनाथ पांडेय
यूपी से डिस्कनेक्ट हो रही कांग्रेस, टूट रही माया की पार्टी - डा. महेंद्रनाथ पांडेय

वाराणसी, जेएनएन। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय विनायका स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश से डिस्कनेक्ट हो जाएगी। प्रदेश में कांग्रेस की जो दो सीटें बची है वह भी अब भाजपा की झोली में आने जा रही है। डा. पांडेय इस दौरान कांग्रेस के साथ ही सपा व बसपा पर भी जमकर बरसे। कहा कि मायावती की पार्टी अब टूट कर बिखर गई है। बसपा के तमाम बड़े नेता माया को छोड़कर भाजपा के साथ आ रहे हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश में माया पहले ही चरण में हार मान चुकी हैं। इसी लिए वह अभी से ईवीएम का राग अलापने लगी हैं। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम यूपी की आठों सीटें भाजपा जीत रही हैं। हालांकि उन्होंने मेरठ, बिजनौर एवं बागपत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं दिखे। कहा, यह भी सीट हमारी है, लेकिन यहां पर टक्कर ज्याद देखी गई है।

loksabha election banner

सपा- बसपा से खिसक गए हैं अनुसूचित, यादव व मुसलमान वोट :

सपा, बसपा का यह भी भ्रम दूर हो गया है कि यादव, अनुसूचित या मुसलमान वोट उनका है। सभी के साथ ही यादव, दलित व मुसलमान का भी वोट अब बीजेपी को मिल रहा है।

राष्ट्रवाद का मुद्दा बीजेपी के लिए सुपर प्लस : डा. पांडेय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस बार का आम चुनाव जाति- धर्म से ऊपर उठकर गरीब, देश के लिए लड़ा जा रहा है। साथ ही राष्ट्रवाद का मुद्दा भाजपा के लिए सुपर प्लस हो गया है। देश के युवाओं में राष्ट्रवाद का मुद्दा सिर चढ़कर बोल रहा है।

नासमझ नहीं हैं प्रियंका : क्या प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी तो भाजपा पर असर के सवाल के जवाब में डा. पांडेय ने कहा कि प्रियंका नासमझ नहीं हैं। वह भी जानती है कि नरेंद्र मोदी काशी में पांच लाख वोटों से अधिक से जीतने जा रहे हैं। सभी काशीवासी बम-बम हैं। उन्होंने मोदी की तुलना रानी अहिल्या बाई से करते हुए कहा कि मोदी ने काशी के वैशिष्ठ को बढ़ाया है। एक आधुनिक भारत के रूप में उभारा है।

दोहरा चरित्र निभा रहे कांग्रेस व माया :  बार-बार ईवीएम ने पर सवाल खड़े करने के मामले में डा. पांडेय ने कहा कि कांग्रेस, माया व अन्य नेता दोहरा चरित्र अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अगर वह जीते तो ईवीएम ठीक और भाजपा जीते तो ईवीएम को गाली देने लगते हैं।

पूर्वांचल की सीटों पर कमल निशान :  पूर्वांचल की कई सीटों पर अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही नाम फाइल हो जाएंगे। हालांकि उन्होंने प्रत्याशियों के नाम बताने से परहेज किया। हां, इतना जरूर कहा कि पूर्वांचल में जो बाकी लोस क्षेत्र हैं वहां पर कमल निशान ही होगा।

स्मृति के  दस्तावेज गोल मटोल जवाब : स्मृति ईरानी के क्लवालिफिकेशन को  लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने नामांकन के दौरान जो दस्तावेज दिए हैं वही सही है।

अखिलेश पर लगाया विकास में रोड़ा बनने का आरोप : डा. पांडेय ने कहा कि प्रदेश में जब सपा की सरकार थी तो अखिलेश ने विकास कार्यों में खूब रोड़ा लगाया। हालांकि योगी सरकार आने के बाद सड़क, बिजली, पुल, स्वास्थ्य जैसे सभी सामाजिक कार्यों ने गति पकड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.