लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने घोसी सीट से पूर्व सांसद बाल कृष्ण चौहान उम्मीदवार घोषित
कांग्रेस ने घोसी संसदीय सीट से पूर्व सांसद बाल कृष्ण चौहान को उम्मीदवार घोषित कर दिया इस बाबत देर रात कांग्रेस के आधिकारिक टविटर हैंडल से जानकारी दी गई।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:12 AM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 11:12 AM (IST)
मऊ, जेएनएन। देर रात 11 बजे के बाद कांग्रेस ने घोसी संसदीय सीट से पूर्व सांसद बाल कृष्ण चौहान को उम्मीदवार घोषित कर दिया, इस बाबत देर रात कांग्रेस के आधिकारिक टविटर हैंडल से जानकारी दी गई। कल्पनाथ राय की मृत्यु के बाद वर्ष 1999 में बहुजन समाज पार्टी से बाल कृष्ण चौहान सांसद चुने गये थे। वर्ष 2004 के चुनाव में वे समाजवादी पार्टी के चंद्रदेव राजभर से चुनाव हार गए थे।
2009 के चुनाव में बीएसपी ने उनका टिकट काटकर दारा सिंह चौहान को उम्मीदवार बना दिया तो इन्होंने बगावत कर दी। इस पर पार्टी ने उन्हे निकाल दिया था। बाद में पार्टी में फिर वापस लिए गये किंतु 2014 के चुनाव में बीएसपी ने पुनः दारा सिंह चौहान पर भरोसा जताया। तब भी इनके बगावती तेवर के चलते पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। पिछले वर्ष ये फिर पार्टी में वापस आए पर प्रभारी अतुल राय को बना दिया गया। अब इन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा तो टिकट इस महत्वपूर्ण सीट से दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें