विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में गंभीर हालत में ट्रेन से उतारे गए पांच माह के बच्चे की हालत गंभीर, जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर

By Rakesh SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 14 Oct 2026 01:20 PM (IST)

ट्रेन में बीमार हुए पांच माह के बच्चे को बलिया जिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया ...और पढ़ें

बलिया में ट्रेन से उतारे गए बीमार पांच माह के बच्चे को वाराणसी रेफर।

बलिया में ट्रेन से उतारे गए बीमार पांच माह के बच्चे को वाराणसी रेफर।

HighLights

  1. ट्रेन में बीमार पांच माह के बच्चे को उतारा गया।

  2. बलिया जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया।

  3. आरपीएफ ने बच्चे के माता-पिता की सहायता की।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। ट्रेन में यात्रा के दौरान बीमार हुए पांच माह के बच्चे को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान ने उसके माता-पिता के साथ जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इसके बाद माता-पिता अपनी इच्छा से बच्चे को लेकर वाराणसी रवाना हो गए।

आरपीएफ के अनुसार, 13 अक्टूबर को मुख्य टिकट निरीक्षक बलिया ने सूचना दी कि गाड़ी संख्या 20505 के कोच बी-2 की बर्थ संख्या 11 पर अपने माता-पिता के साथ यात्रा कर रहा पांच माह का बच्चा इलाज के लिए उतारा गया है। बच्चे के माता-पिता दरभंगा से नई दिल्ली की यात्रा कर रहे थे। वहीं गंभीर हालत देखकर बलिया में फार्मासिस्ट ने बच्चे को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया था।

सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल राम नवल पटेल बच्चे को उसके माता-पिता के साथ जिला अस्पताल बलिया ले गए और वहां भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को वाराणसी रेफर कर दिया। इसके बाद बच्चे के माता-पिता उसे अपनी इच्छा से आगे के इलाज के लिए वाराणसी ले गए।