विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में घर पर भोजन करने आए दोस्तों पर लाखों के गहने और नकदी चोरी का आरोप, बेटे समेत तीन के खिलाफ तहरीर

By Rajesh ChaybeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 12 Jul 2026 05:28 PM (IST)

वाराणसी के चौबेपुर में एक महिला ने अपने बेटे और उसके दो दोस्तों पर घर से लाखों के सोने-चांदी के ...और पढ़ें

वाराणसी में घर पर भोजन करने आए दोस्तों ने बेटे के साथ मिलकर लाखों के गहने और नकदी चुराई।

वाराणसी में घर पर भोजन करने आए दोस्तों ने बेटे के साथ मिलकर लाखों के गहने और नकदी चुराई।

HighLights

  1. चौबेपुर में बेटे और दोस्तों पर चोरी का आरोप।

  2. लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हुई।

  3. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, (चौबेपुर) वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थरा कला गांव में घर पर भोजन करने आए युवकों पर अलमारी से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने अपने बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ चौबेपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

बर्थरा कला निवासी संगीता सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 25 जून को उनका पुत्र संज्ञान सिंह उर्फ गोलू अपने दोस्तों अंश चौबे निवासी मुरीदपुर तथा अमन सिंह निवासी बर्थरा कला के साथ घर पर भोजन कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान तीनों ने मिलकर घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी निकाल ली।

कुछ दिनों बाद जब परिवार ने अलमारी खोली तो उसमें रखे गहने और नकदी गायब मिले। इस पर संदेह होने पर बेटे से पूछताछ की गई। पीड़िता का आरोप है कि पूछताछ के दौरान बेटे ने बताया कि अलमारी से निकाले गए गहने और नकदी उसने अपने दोनों साथियों अंश चौबे और अमन सिंह को दे दिए थे।

घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने रविवार को चौबेपुर थाने में लिखित शिकायत देकर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।सब इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।