विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हेलीकाप्‍टर से जलयान के डेक पर उतरे कमांडो, सुरक्षा और चौकसी का बीच गंगा में द‍िखा नजारा

By pandey jayprakash(01) Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 24 Oct 2026 03:06 PM (IST)

वाराणसी में वायु सेना दिवस के अवसर पर नमो घाट पर भव्य एयर शो का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय ...और पढ़ें

वाराणसी एयर शो में कमांडो का हैरतअंगेज प्रदर्शन गंगा में दिखा भारतीय सेना का शौर्य।

वाराणसी एयर शो में कमांडो का हैरतअंगेज प्रदर्शन गंगा में दिखा भारतीय सेना का शौर्य।

HighLights

  1. हेलीकॉप्टर से जलयान पर कमांडो का रोमांचक उतरना

  2. नमो घाट पर भव्य वायु सेना एयर शो

  3. प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को मुख्य अतिथि होंगे

जागरण संवाददाता, वाराणसी। देश भक्ति गीत, मंत्रोचार के बीच पीएम के आगमन के पहले एयशो का भव्य आगाज हुआ। भारतीय सेना के कमांडो ने हेलीकाप्टर से जलयान 'मानेकशा' और 'विवेकानंद' के डेक पर उतरने का प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया।

इस अभ्यास ने जल, थल और नभ में भारतीय सेना की संयुक्त दक्षता और शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एयर-शो में मानेकशा और विवेकानंद जलयान भी शाम‍िल हैं जो बनारस में जल पर्यटन की शान हैं। आसमान में सारंग अलग अलग फार्मेशन के जरिए लोगों का दिल जीत रहा है।

वायु सेना दि‍वस के अवसर पर नमो घाट पर आयोजि‍त एयर शो के दूसरे दिन कुछ ही देर में तेजस समेत 100 से अधि‍क व‍िमान आसमान में शौर्य का प्रदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री 25 अक्‍टूबर को काशी आ रहे हैं और तीसरे व अंत‍िम द‍िन के शो में मुख्‍य अति‍थि‍ होंगे। पीएम के आगमन से पहले का यह शो व‍िशेष है।

पहले दि‍न बच्‍चों को वि‍शेष तौर पर आमंत्र‍ित कि‍या गया था। दूसरे दि‍न समस्‍त काशीवासी को आमंत्र‍ित कि‍या गया है। नमोघाट पर गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में वायुसेना के व‍िंग्‍स ओवर गंगा' थीम पर राफेल, सुखोई-30, म‍िराज-2000, जैगुआर और स्‍वदेश हल्‍के लड़ाकू व‍िमान शौर्य का प्रदर्शन करेंगे।

आसमान में भारत का पराक्रम, जांबाजों का हैरतअंगेज प्रदर्शन देखने के लिए नमोघाट से लेकर गंगा किनारे के दस किलोमीटर के क्षेत्र में लोग टकटकी लगाए हुए हैं। कोई अपनी घर के छत पर है तो कोई गंगा के तट पर। अलकनंंदाक्रूज लाइन के संचालक व‍िकास मालवीय ने बताया क‍ि मानेकशा और विवेकानंद जलयान को एयर शो के आयोजन में शाम‍िल कि‍या गया है।

हेलीकाप्‍टर से रस्‍सी के सहारे डेक पर कमांडो एक एक कर उतरे और ज‍ि‍स त्‍वर‍ित गत‍ि से हेलीकाप्‍टर आया उसी त्‍वर‍ित गत‍ि से वह कमांडो को आगे की कार्रवाई करने के ल‍िए डेक पर छोड़कर लौट भी गया। इस दौरान कमांडो टीम की तत्‍परता और रस्‍सी से उतरने का फुटेज भी खूब चर्चा में है।एयरशो में शामिल होने के लिए आज शाम तक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी समेत कई नेता काशी आ जाएंगे। पीएम कल एयरशो में मुख्य अतिथि होंगेे।