पटना- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में छेडखानी करने वाला कोच अटेंडेंट पीडीडीयू नगर में गिरफ्तार
पटना- नई दिल्ली राजधानी ट्रेन (ट्रेन संख्या 12310 ) में रविवार को छेड़खानी करने पर आरपीएफ और जीआरपी ने एक कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 04:23 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 04:23 PM (IST)
चंदौली, जेएनएन। पटना- नई दिल्ली राजधानी ट्रेन (ट्रेन संख्या 12310 ) में रविवार को छेड़खानी करने पर आरपीएफ और जीआरपी ने एक कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। ट्रेन के बी सात कोच में मीरजापुर स्टेशन पर एक युवती संग छेड़खानी की घटना की जानकारी हुई तो सुरक्षा बल सक्रिय हो गया। पीडीडीयू नगर पहुंचने पर कोच अटेंडेंट अमरदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा बलों के अनुसार वह पोंच जिला गया बिहार का रहने वाला है। पीड़िता की तहरीर पर जीआरपी कोच अटेंडेंट के खिलाफ रिपोर्ट चार्ज किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें