Move to Jagran APP

23 नवंबर को देव दीपावली में आएंगे सीएम योगी, राज्यपाल भी होंगे आयोजन में शामिल

देव दीपावली पर होने वाले आयोजन के साक्षी बनेंगे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ काशीवासियों समेत विश्व के विभिन्न कोने-कोने से आए पर्यटक।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 09:33 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 09:00 AM (IST)
23 नवंबर को देव दीपावली में आएंगे सीएम योगी, राज्यपाल भी होंगे आयोजन में शामिल
23 नवंबर को देव दीपावली में आएंगे सीएम योगी, राज्यपाल भी होंगे आयोजन में शामिल

वाराणसी, जेएनएन । 23 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाम ढलते ही काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर गंगा की लहरों के बीच दीपों की रोशनी से काशी नहा उठेगी। देव दीपावली पर होने वाले आयोजन के साक्षी बनेंगे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और साथ ही काशीवासियों समेत विश्व के विभिन्न कोने-कोने से आए पर्यटक। 

loksabha election banner

युवा कल्याण, खेलकूद एवं सूचना राज्य मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने रविवार को सर्किट हाउस सभागार में केंद्रीय देव दीपावली समिति एवं विभिन्न घाटों पर आयोजित करने वाले देव दीपावली व गंगा आरती संस्थाओं के केंद्रीय प्रतिनिधि संगठन के पदाधिकारियों के साथ आयोजन को भव्य बनाने के लिए बैठक की। कहा कि देव दीपावली पर्व को पूरी भव्यता, आकर्षणता एवं अलौकिकता के साथ मनाएं। साथ ही उन्होंने शहर के प्रमुख कुंडो एवं तालाबों पर भी देव दीपावली मनाए जाने की स्थानीय लोगों से भी अपील की है।

व्‍यवस्‍था सुधार पर जोर : समिति के पदाधिकारियों ने रीवा घाट एवं गोलाघाट पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने की जानकारी दी जिसपर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इन घाटों के साथ साथ गंगा के सभी 84 घाटों पर प्रकाश व्यवस्था को 2 दिन के अंदर दुरुस्त करा लिया जाए। देव दीपावली पर शाम को किसी भी सूरत में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। गोलाघाट के पास गंगा में बह रहे नाले जानकारी पर भारी नाराजगी जताई। कहा कि जब 140 एमएलडी का दीनापुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटित होकर शुरू हो चुका तो अब गंगा में नाले का पानी बहना बंद हो। नगर निगम को सभी घाटों एवं घाटों के आसपास की गलियों की समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के साथ ही गंगा में कई स्थानों पर लगे जेटी के आसपास व्यापक सफाई कराए जाने का भी निर्देश दिया।

भव्‍य आयोजन का निर्देश : राज्यमंत्री ने देव दीपावली पर्व के दौरान राजघाट से अस्सी घाट के बीच प्रमुख घाटों सहित घाटों पर निर्मित 25 मणियों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन कराए जाने को सांस्कृतिक अधिकारी को निर्देशित किया। जोर देते हुए कहा कि काशी के घाटों पर आयोजित होने वाले इस देव दीपावली पर्व को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का पूरा प्रयास होगा। इस दौरान डीएम सुरेंद्र सिंह ने नावों में लगे डीजल इंजन से उठने वाले धुँए के कारण पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से स्वयं इससे परहेज किए जाने की अपील की। बैठक में आइजी विजय सिंह मीणा, डीएम सुरेंद्र सिंह, एसएसपी आनंद कुलकर्णी समेत केंद्रीय देव दीपावली महासमिति एवं विभिन्न घाटों के देव दीपावली व गंगा आरती संस्थाओं के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम हों : सूचना राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने देव दीपावली पर्व पर काशी के सभी 84 घाटों के साथ साथ गंगा उस पार रेती में भी लाइटिंग कराने का  निर्देश दिया। इस अवसर पर सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम सुनिश्चित कराए जाने के साथ ही विभिन्न घाटों पर मौजूद नावों को उनके मालिक नाविकों से वार्ता कर तत्काल मौके से हटवाने का निर्देश दिया ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न होने पाए। सर्किट हाउस में अधिकारियों के संग बैठक के दौरान राज्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिया कि जिन 16 घाटों पर किसी भी समिति द्वारा देव दीपावली का आयोजन नहीं किया जाता, उन घाटों पर भी देव दीपावली मनाए जाने की व्यवस्था स्थानीय लोगों के सहयोग से सुनिश्चित कराएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.