बाबतपुर में सिटी बस ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, दो लोग घायल
बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय चौराहा के पास सुबह करीब 9 बजकर 50 मिनट पर सिटी बस के धक्के से गम्भीर रूप से दो लोग घायल हो गए।
By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 12:56 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 12:56 PM (IST)
वाराणसी, जेएनएन। बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय चौराहा के पास सुबह करीब 9 बजकर 50 मिनट पर सिटी बस के धक्के से गम्भीर रूप से दो लोग घायल हो गए। इसमें राजेश यादव उम्र 45 वर्ष निवासी बोझवा थानागद्दी जौनपुर व राजबली यादव उम्र 65 वर्ष निवासी बालीपुर, हरहुआ थाना बड़ागांव गम्भीर रूप से घायल हो गए।
राजबली की काजी सराय में चाय की दुकान है वह दुकान से मोटरसाइकिल द्वारा अपने रिश्तेदार के साथ अपने घर बालीपुर जा रहे थे। बाबतपुर से वाराणसी जा रही सिटी बस ने जोरदार टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों ने काजीसराय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सुचना पर सी ओ बड़ागाँव अर्जुन सिंह,एस बड़ागांव संजय सिंह व चौकी प्रभारी हरहुआ अनुराग मिश्र पहुंचकर भीड़ को हटाते हुए दोनों गाडि़यों को अपने कब्जे में ले लिया। वहीँ भीड़ का लाभ उठाते हुए चालक फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों को सुचना दी।तत्काल परिजन अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक के अनुसार दोनों घायलों में एक की हालत को गम्भीर बताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें